इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप: अक्तूबर 2023

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस बायोस्फीयर रिज़र्व की स्थिति की पहचान कीजिये जहाँ मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य और बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान स्थित हैं?

    उत्तर : नीलगिरि बायोस्फीयर (तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक का त्रिजंक्शन) नीलगिरि बायोस्फीयर रिज़र्व मालाबार वर्षा वन के जैव-भौगोलिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य, वायनाड वन्यजीव अभयारण्य, बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान और साइलेंट वैली इस रिज़र्व के भीतर मौजूद संरक्षित क्षेत्र हैं।

  • 2. उस स्थान की पहचान कीजिये जिसे एम.आई.टी.-वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के शोधकर्त्ताओं ने एक नई डैम्फ्लाइज़ प्रजाति की खोज की है, जिसे 'आर्मगेडन रीडटेल' (प्रोटोस्टिक्टा आर्मागेडोनिया) नाम दिया गया है।

    उत्तर : दक्षिणी-पश्चिमी घाट, केरल, हाल ही में केरल के पश्चिमी घाट में एम.आई.टी.-वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के शोधकर्त्ताओं ने एक नई डैम्फ्लाइज़ प्रजाति की खोज की है, जिसे 'आर्मगेडन रीडटेल' (प्रोटोस्टिक्टा आर्मागेडोनिया/Protosticta Armageddonia) नाम दिया गया है।

  • 3. उस भारतीय राज्य का पता लगाइये जहाँ एक बाँध के ढहने से भूटान में भारत की जलविद्युत परियोजनाओं, जो दोनों देशों की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं, की सुरक्षा एवं व्यवहार्यता को लेकर चिंताएँ बढ़ गई हैं।

    उत्तर : सिक्किम, हाल ही में सिक्किम में हिमनद झील के फटने से आई बाढ़ (Glacial Lake Outburst Flood- GLOF) के कारण 1200 मेगावाट का तीस्ता-III बाँध बह गया। सिक्किम में इस बाँध के ढहने से भूटान में भारत की जलविद्युत परियोजनाओं, जो दोनों देशों की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं, की सुरक्षा एवं व्यवहार्यता को लेकर चिंताएँ बढ़ गई हैं।

  • 4. उस भारतीय राज्य की पहचान कीजिये जिसने शासन व्यवस्था में सुधार तथा सार्वजनिक सेवाओं के कुशल वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 5T पहल शुरू की है।

    उत्तर : ओडिशा, ओडिशा की 5T पहल एक शासन व्यवस्था मॉडल है जो टीम वर्क, पारदर्शिता, प्रौद्योगिकी, समय-सीमा और बदलाव के लियेउपयुक्त है, जिसे शासन व्यवस्था में सुधार तथा सार्वजनिक सेवाओं का कुशल वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

  • 5. उस भारतीय राज्य की पहचान कीजिये जहाँ धोर्डो नामक गाँव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव का पुरस्कार दिया गया है।

    उत्तर : गुजरात, गुजरात के धोर्डो को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव का प्रतिष्ठित खिताब प्रदान किया गया है। उज़्बेकिस्तान के समरकंद में UNWTO द्वारा आयोजित बेस्ट टूरिज़्म विलेज-2023 पुरस्कार समारोह में धोर्डो को यह खिताब मिला।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2