इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: सितंबर 2023

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में तीन साहेल देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने माली की राजधानी बमाको में एक आपसी रक्षा समझौते की घोषणा की। तीन देशों की अवस्थिति को दर्शाइये।

    उत्तर : माली, नाइजर और बुर्किना फासो। हाल ही में तीन साहेल देशों यानी माली, नाइजर और बुर्किना फासो के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने माली की राजधानी बमाको में एक आपसी रक्षा समझौते की घोषणा की। इसका उद्देश्य तीनों देशों के बीच सामूहिक रक्षा और पारस्परिक सहायता की एक संरचना स्थापित करना है।

  • 2. नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में संघर्ष में शामिल दो देशों को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : अज़रबैजान और आर्मीनिया। हाल ही में अज़रबैजान ने विवादित नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में एक सैन्य अभियान शुरू किया। यह क्षेत्र लंबे समय से अज़रबैजान और आर्मेनिया के बीच तनाव का केंद्र रहा है, जिस पर नियंत्रण स्थापित करने के लिये अभी तक दो युद्ध हुए हैं। नागोर्नो-काराबाख में आखिरी व्यापक संघर्ष रूसी मध्यस्थता वाले संघर्ष विराम से पहले वर्ष 2020 में छह सप्ताह तक चला था। युद्धविराम के तहत आर्मेनिया ने 1990 के दशक से नियंत्रित क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा वापस ले लिया।

  • 3. दशकों के संघर्ष और केंद्रीय सरकार की अनुपस्थिति से त्रस्त किस देश ने हाल ही में हुई भारी बारिश के प्रति स्वयं को बेहद संवेदनशील पाया, जहाँ तूफान डैनियल के कारण आई बाढ़ ने भारी क्षति पहुँचाई।

    उत्तर : लीबिया। हाल ही में पूर्वी लीबिया में विनाशकारी बाढ़ की घटना देखी गई, तूफान डेनियल के कारण आई इस बाढ़ के कारण व्यापक जन-धन की हानि हुई। दशकों के युद्ध और एक केंद्रीय सरकार की कमी के अभाव के कारण देश के बुनियादी ढाँचे को काफी क्षति पहुँची है और हाल की मूसलाधार बारिश ने देश की स्थिति को अतिसंवेदनशील बना दिया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लीबिया एकमात्र ऐसा देश है जिसके पास कोई जलवायु रणनीति नहीं है।

  • 4. चीन का कौन-सा शहर इस वर्ष के एशियाई खेलों का मेज़बान है?

    उत्तर : हांगझू। हाल ही में 19वें एशियाई खेल- 2022 (वर्ष 2023 में आयोजित) चीन के हांगझू ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम (जिसे बिग लोटस भी कहा जाता है) में संपन्न हुए। हॉकी खिलाड़ी पी.आर. श्रीजेश एथलीटों की परेड में भारत के ध्वजवाहक थे। 107 पदकों (28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य) की अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ भारत ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझू में 2023 के एशियाई खेलों में एक नया मानदंड स्थापित किया।

  • 5. उस देश को चिह्नित कीजिये जिसने दक्षिण चीन सागर के विवादित स्कारबोरो शोल में चीन द्वारा फ्लोटिंग बैरियर स्थापित करने पर चिंता जताई है।

    उत्तर : फिलिपींस। फिलीपींस के अधिकारियों ने दक्षिण चीन सागर के विवादित स्कारबोरो शोल में चीन के तट रक्षक द्वारा स्थापित 300 मीटर लंबे फ्लोटिंग बैरियर को हटाने की प्रतिज्ञा ली। उन्होंने फिलीपींस के मछुआरों के अधिकारों के उल्लंघन पर प्रकाश डालते हुए इसे "अवैध और गैर-कानूनी" कहा। फिलीपींस का दावा है कि स्कारबोरो शोल उसके समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (UNCLOS) द्वारा परिभाषित विशेष आर्थिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है, यह दावा 2016 के मध्यस्थता निर्णय में बरकरार रखा गया था जिसे चीन ने खारिज कर दिया था।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2