इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: अगस्त 2023

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. दक्षिण चीन सागर में स्थित चीन और वियतनाम के बीच विवादित द्वीप की पहचान कीजिये। चीन कथित तौर पर इस द्वीप पर हवाई पट्टी का निर्माण कर रहा है।

    उत्तर : ट्राइटन द्वीप। ट्राइटन द्वीप (Triton Island) दक्षिण चीन सागर में एक छोटा सा द्वीप है। यह पार्सल द्वीप समूह का सबसे पश्चिमी और दक्षिणी भाग है। यह द्वीप रीफ़ के दक्षिण-पश्चिमी कोने पर स्थित है जिसका नाम उसी द्वीप के नाम पर रखा गया है। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना इस द्वीप का प्रशासन करता है। हालाँकि वियतनाम और चीन गणराज्य भी इस द्वीप पर दावा करते हैं। चीन ने 1974 से इस द्वीप पर नियंत्रण कर रखा है। अक्सर चर्चा में हैं कि चीन इस द्वीप पर हवाई पट्टी का निर्माण कर रहा है। इन द्वीपों को हवाई पट्टियों,डॉक और सैन्य प्रणालियों (military system) से सुसज्जित किया गया है।

  • 2. कोआला इस क्षेत्र का एक प्रिय जानवर है और विभिन्न कारणों से इसका अस्तित्व खतरे में है। इसके मूल स्थान की पहचान कीजिये।

    उत्तर : दक्षिण ऑस्ट्रेलिया। कोआला दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्र, का एक प्रिय जानवर है और विभिन्न कारणों से इसका अस्तित्व खतरे में है, इसका मूल स्थान है। यह मुख्य भूमि के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों के तटीय क्षेत्रों, क्वींसलैंड, न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया में भूमि निकासी (Land Clearing) की दर विश्व में सबसे अधिक है, जिसके कारण कोआला का 80% निवास स्थान पहले ही समाप्त हो चुका है।

  • 3. उस शहर की पहचान कीजिये जहाँ 15वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (2019 के बाद पहली व्यक्तिगत बैठक) आयोजित किया गया था।

    उत्तर : जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका। दक्षिण अफ्रीका के प्रसिद्ध शहर जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। विशेष रूप से यह शिखर सम्मेलन वर्ष 2019 में कोविड -19 महामारी के बाद पहली व्यक्तिगत बैठक है। शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय या थीम था- ‘‘ब्रिक्स और अफ्रीका: पारस्परिक रूप से त्वरित विकास, धारणीय विकास और समावेशी बहुपक्षवाद के लिये साझेदारी (BRICS and Africa: Partnership for Mutually Accelerated Growth, Sustainable Development and Inclusive Multilateralism)’’। शिखर सम्मेलन में पांच सदस्य देशों के नेताओं ने भाग लिया। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने 67 देशों के नेताओं को आमंत्रित किया।

  • 4. पश्चिम-मध्य अफ्रीकी देश का पता लगाइये जिसने तख्तापलट देखा है जहाँ देश के सैन्य अधिकारियों ने सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया और राष्ट्रपति को गिरफ्तार कर लिया।

    उत्तर : गैबॉन। 30 अगस्त, 2023 को सैन्य अधिकारियों के एक समूह ने सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया और गैबॉन के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को गिरफ्तार कर लिया। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद तख्तापलट हुआ। गैबॉन पश्चिम- मध्य अफ्रीका में भूमध्य रेखा पर स्थित एक देश है और इसकी सीमा पश्चिम में अटलांटिक महासागर, उत्तर-पश्चिम में इक्वेटोरियल गिनी, उत्तर में कैमरून और पूर्व एवं दक्षिण में कांगो गणराज्य से लगती है। यह एक कम आबादी वाला देश है और इसके 88% क्षेत्र वन से घिरा हुआ है।

  • 5. मेलानेशिया (ओशिनिया का हिस्सा) में स्थित द्वीप देश, प्रशांत महासागर में द्वितीय विश्व युद्ध का एक निर्णायक युद्धक्षेत्र था। हाल ही में यह अपने प्रभुत्व को लेकर अमेरिका और चीन के बीच विवाद का विषय रहा है। उस द्वीप का पता लगाइये?

    उत्तर : सोलोमन द्वीप। सोलोमन द्वीप द्वितीय विश्व युद्ध का एक महत्त्वपूर्ण युद्धक्षेत्र था। ये द्वीप ऑस्ट्रेलिया से लगभग 2,000 किमी. उत्तर पूर्व में पश्चिमी दक्षिण प्रशांत महासागर में द्वीपों का एक समूह हैं। ये द्वीप ओशिनिया के भाग मेलानेशिया में स्थित हैं। द्वीपसमूह छह प्रमुख द्वीपों और 900 से अधिक छोटे द्वीपों से बना है। छह प्रमुख द्वीप चोईसेउल, गुआडलकैनाल, मलाइता, मकीरा, न्यू जॉर्जिया और सांता इसाबेल हैं। हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका ने द्वीपों की सुरक्षा और समृद्धि के लिये द्वीप के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2