इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप: अगस्त 2023

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. लंगड़ा आम को भौगोलिक संकेत (GI) टैग मिला है। यह भारत के किस स्थान से संबंधित है?

    उत्तर : वाराणसी, उत्तर प्रदेश । वाराणसी के बनारसी पान और लंगड़ा आम को भौगोलिक संकेत (GI) टैग से सम्मानित किया गया है, जो दर्शाता है कि किसी विशिष्ट भौगोलिक स्थान के उत्पादों में वे गुण होते हैं जो उस उत्पत्ति के कारण होते हैं। बनारसी पान और लंगड़ा आम के साथ-साथ रामनगर भंटा (बैंगन) और आदमचीनी चावल को भी GI टैग मिला है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से कोविड चरण के दौरान 20 राज्य-आधारित उत्पादों के लिये GI आवेदन किये थे।

  • 2. यह एक उल्लेखनीय पुरातात्विक स्थल है और अपने आगंतुकों को प्राचीन भारत के समृद्ध इतिहास से परिचित कराने के लिये तैयार है। यह प्रारंभिक पाण्ड्य साम्राज्य की राजधानी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्त्व को उजागर करेगा।

    उत्तर : आदिचनल्लूर संग्रहालय। आदिचनल्लूर संग्रहालय एक उल्लेखनीय पुरातात्विक स्थल है और यह अपने आगंतुकों को प्राचीन भारत के समृद्ध इतिहास से परिचित कराने के लिये तैयार है। इसकी आधारशिला केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा समारोहपूर्वक रखी गई, जो तमिलनाडु के थूथुकुडी ज़िले में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह उस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्त्व को उजागर करेगा, जो कभी प्रारंभिक पाण्ड्य साम्राज्य की राजधानी थी।

  • 3. हाल ही में विश्व प्रसिद्ध 'बसोहली पेंटिंग', जो अपनी लघु कला शैली के लिये लोकप्रिय है, ने भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्राप्त किया है। उस ज़िले की पहचान कीजिये जहाँ से यह संबंधित है।

    उत्तर : जम्मू का कठुआ ज़िला। कठुआ ज़िले की विश्व प्रसिद्ध 'बसोहली पेंटिंग', जो अपनी लघु कला शैली के लिये लोकप्रिय है, ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) जम्मू द्वारा अनुमोदन के बाद भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्राप्त किया है। GI पंजीकरण के इतिहास में यह पहली बार है कि जम्मू क्षेत्र को हस्तशिल्प हेतु GI टैग मिला है।

  • 4. उस तटीय द्वीप की पहचान कीजिये जिसने चंद्रयान-3 और भारत के पहले अंतरिक्ष-आधारित सौर मिशन (आदित्य L1) के प्रक्षेपण की सुविधा प्रदान की है। यह द्वीप प्रतिष्ठित पुलिकट झील के साथ जल सीमा भी साझा करता है।

    उत्तर : श्रीहरिकोटा। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) SHAR भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम हेतु लॉन्च बेस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिये ज़िम्मेदार है। यह श्रीहरिकोटा के तटीय द्वीप पर स्थित है। हाल ही में चंद्रयान-3 और भारत का पहला अंतरिक्ष-आधारित सौर मिशन - आदित्य L1, भी उसी द्वीप से लॉन्च किया गया था। स्पेसपोर्ट एक द्वीप पर स्थित है जो प्रतिष्ठित पुलिकट झील के साथ जल सीमा साझा करता है।

  • 5. हाल ही में बॉम्बे उच्च न्यायालय ने गोवा को इस वन्यजीव अभयारण्य और आस-पास के क्षेत्रों को बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित करने का निर्देश दिया। यह गंभीर रूप से लुप्तप्राय लंबी चोंच वाले गिद्धों के घोंसले के लिये जाना जाता है। इसे अंतर्राष्ट्रीय पक्षी क्षेत्र नामित किया गया है। वन्यजीव अभयारण्य की पहचान कीजिये।

    उत्तर : महादेई वन्यजीव अभयारण्य। हाल ही में बॉम्बे उच्च न्यायालय ने गोवा को महादेई वन्यजीव अभयारण्य और आस-पास के क्षेत्रों को बाघ रिज़र्व के रूप में अधिसूचित करने का निर्देश दिया। यह गंभीर रूप से लुप्तप्राय लंबी चोंच वाले गिद्धों के घोंसले के लिये जाना जाता है। इसे मालाबार तोता और रूफस बैबलर जैसी कई पक्षी प्रजातियों की मेजबानी हेतु एक अंतर्राष्ट्रीय पक्षी क्षेत्र नामित किया गया है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2