इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप: जून 2023

मैप आधारित प्रश्न
  • चार धाम तीर्थ स्थलों में से उस स्थान को चिन्हित कीजिये जो देवी यमुना को समर्पित है।

    उत्तर : यमुनोत्री धाम, उत्तरकाशी जिला, उत्तराखंड। यमुनोत्री धाम हिमालय में स्थित प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक है, जो चार धामों में से एक है। चार धामों में हिमालय क्षेत्र में चार प्रमुख हिंदू तीर्थस्थल शामिल हैं, अर्थात् गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री।

  • 2. उस बहुउद्देशीय परियोजना को चिन्हित कीजिये जिसमें कावेरी और उसकी सहायक अर्कावती नदियों के संगम पर स्थित एक बैलेंसिंग जलाशय का निर्माण कार्य शामिल है।

    उत्तर : मेकेदातु परियोजना, कर्नाटक। मेकेदातु परियोजना एक बहुउद्देशीय परियोजना है जिसमें कर्नाटक के रामनगर ज़िले में कनकपुरा के पास एक बैलेंसिंग जलाशय का निर्माण शामिल है।

  • 3. उहल नदी पर स्थित जलविद्युत परियोजना का स्थान चिन्हित कीजिये जो ब्यास नदी की एक सहायक नदी है।

    उत्तर : शानन जलविद्युत परियोजना, मंडी जिला, हिमाचल प्रदेश। शानन जलविद्युत परियोजना ब्यास नदी की सहायक नदी उहल नदी पर स्थित है। यह भारत के हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित 110 मेगावाट की विद्युत् परियोजना है।

  • 4. उस राष्ट्रीय उद्यान को चिन्हित कीजिये जहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग 37 गुजरता है। स्पॉटेड पॉन्ड टर्टल को पकड़ने और उपभोग करने से जुड़ी अवैध गतिविधियों की कथित घटनाओं के कारण इस विशेष क्षेत्र ने मीडिया का ध्यान आकर्षित किया है। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है।

    उत्तर : काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान,असम। काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिज़र्व, असम में महावत (हाथी के रखवाले एवं चालक) का कार्य करने वाले तीन व्यक्तियों को स्वच्छ जल के कछुए की दुर्लभ प्रजाति स्पॉटेड पॉन्ड टर्टल को पकड़ने तथा खाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

  • 5. भारत के किस राज्य में खर्ची पूजा, जिसे '14 देवताओं का त्योहार' भी कहा जाता है, मनाई जाती है?

    उत्तर : त्रिपुरा। हाल ही में खबरों में रही खर्ची पूजा को त्रिपुरा राज्य में मनाए जाने वाले एक प्रमुख त्योहार के रूप में प्रसिद्धि मिली है। इसे '14 देवताओं के त्योहार' के रूप में भी जाना जाता है, इस पारंपरिक कार्यक्रम में त्रिपुरा के लोगों के पैतृक देवता, चतुर्दश देवता (प्राचीन उज्जयंत महल में स्थित) की पूजा शामिल है। त्योहार के दौरान त्रिपुरा के लोग अपने 14 देवताओं के साथ-साथ पृथ्वी की भी पूजा करते हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2