इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप: अप्रैल 2023

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस बाघ अभयारण्य की पहचान कीजिये जो कर्नाटक, तमिलनाडु एवं केरल के ट्राई-जंक्शन क्षेत्र में अवस्थित है तथा नागरहोल, मुदुमलाई और वायनाड परिसर के साथ मिलकर देश में सर्वाधिक बाघों के अधिवास स्थल को संदर्भित करता है।

    उत्तर : बांदीपुर बाघ अभ्यारण्य (कर्नाटक)। बांदीपुर बाघ अभयारण्य की स्थापना वर्ष 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत की गई थी। यह कर्नाटक के दो सन्निहित ज़िलों (मैसूर और चामराजनगर) में स्थित है जो कि कर्नाटक, तमिलनाडु एवं केरल के ट्राई-जंक्शन क्षेत्र में अवस्थित है। बांदीपुर बाघ अभयारण्य देश के देश के पहले बायोस्फीयर रिज़र्व नीलगिरि बायोस्फीयर रिज़र्व का एक महत्त्वपूर्ण घटक है। बांदीपुर, नागरहोल, मुदुमलाई और वायनाड का विस्तृत परिसर परिदृश्य न केवल देश में बाघों की सर्वाधिक संख्या सन्निहित करता है जो कि लगभग 724 है, बल्कि यह एशियाई हाथियों की सर्वाधिक आबादी का अधिवास स्थल भी है।

  • 2. भारत की सबसे लंबी झील की पहचान कीजिये जो सुंदरबन के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा रामसर स्थल भी है।

    उत्तर : वेम्बनाड झील (केरल)। वेम्बनाड झील केरल की सबसे बड़ी झील और भारत की सबसे लंबी झील है। वेम्बनाड झील को वेम्बनाड कयाल, वेम्बनाड कोल, पुन्नमदा झील (कुट्टनाड में) और कोच्चि झील (कोच्चि में) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक संकीर्ण द्वीप द्वारा अरब सागर (Arabian Sea) से अलग होती है तथा केरल में एक लोकप्रिय लेगून दरार (Backwater Stretch) का निर्माण करती है।वर्ष 2002 में इसे अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमि की सूची में शामिल किया गया था जैसा कि रामसर अभिसमय (Ramsar Convention) द्वारा परिभाषित किया गया था।यह पश्चिम बंगाल में सुंदरबन (Sundarbans) के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा रामसर स्थल है।

  • 3. विश्व के सबसे बड़े आबाद नदी द्वीप, जो कि पूर्वोत्तर भारत का एक प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र भी है, की पहचान कीजिये

    उत्तर : माजुली द्वीप (असम) माजुली द्वीप। असम में माजुली ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित विश्व का सबसे बड़ा आबाद नदी द्वीप है। यह भारत का पहला द्वीप ज़िला है। माजुली कभी 1200 वर्ग किलोमीटर तक विस्तृत हुआ करता था लेकिन अत्यधिक कटाव के कारण इसका क्षेत्रफल 500 वर्ग किलोमीटर से भी कम हो गया है। यह नव-वैष्णव संस्कृति का एक प्रमुख केंद्र है। यहाँ इसके कई 'सत्र' (धार्मिक और सांस्कृतिक संस्थान) हैं। यह पूर्वोत्तर भारत में अवस्थित एक महत्त्वपूर्ण सांस्कृतिक केंद्र है।

  • 4. गुजरात में स्थित भारत के पहले सौर ऊर्जा संचालित ग्राम की पहचान कीजिये।

    उत्तर : मोढेरा (गुजरात)। सांस्कृतिक मानचित्रण पर राष्ट्रीय मिशन (NMCM) के 'मेरा गाँव मेरी धरोहर' कार्यक्रम के अंतर्गत, मोढेरा की पहचान विकासात्मक महत्त्व के ग्राम के रूप में की गई है। गुजरात का मोढेरा भारत का पहला सौर ऊर्जा संचालित ग्राम है।

  • 5. भारत के ऐसे एकमात्र राज्य की पहचान कीजिये जहाँ शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) में महिलाओं के लिये कोई आरक्षित सीट नहीं है।

    उत्तर : नगालैंड। नगालैंड एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) में महिलाओं के लिये कोई आरक्षित सीट नहीं है। अधिकांश पारंपरिक जनजातीय एवं शहरी संगठन महिलाओं के लिये कुल सीटों के 33% आरक्षण का विरोध करते हैं क्यूंकि इनका मानना है कि यह नगालैंड को संविधान के अनुच्छेद 371ए द्वारा दिये गए विशेष प्रावधानों का उल्लंघन करेगा जो कि संसद को, नगाओं की धार्मिक या सामाजिक प्रथाओं, उनके पारंपरिक कानून और उनके कानूनी समस्याओं को हल करने के तरीकों, उनके भूमि का मालिकाना हक संबंधी विवादों आदि के संबंध में कानून बनाने से तब तक रोकते हैं जब तक कि नगालैंड की विधानसभा इससे सहमत न हो। नगालैंड के शीर्ष जनजातीय निकाय, नगा होहो का तर्क है कि पारंपरिक रूप से महिलाएँ निर्णय लेने वाली संस्थाओं का हिस्सा नहीं रही हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow