इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप: मार्च 2023

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. सियांग उनिंग, आदि समुदाय का एक महत्त्वपूर्ण त्योहार भारत के किस राज्य में मनाया जाता है?

    उत्तर : उनिंग का त्योहार खेती के मौसम, आदि समुदाय के नए साल की शुरुआत, वसंत ऋतु के आगमन के साथ-साथ समुदाय के बीच बंधन को मज़बूत करने हेतु अरुणाचल प्रदेश में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है।

  • 2. उस ऐतिहासिक स्थान की पहचान करें जहाँ तीसरी बौद्ध संगीति आयोजित हुई थी।

    उत्तर : तीसरी बौद्ध संगीति सम्राट अशोक के शासनकाल के दौरान उनकी राजधानी पाटलिपुत्र (आधुनिक पटना), बिहार में आयोजित की गई थी।

  • 3. उस राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य की पहचान करें जो एशियाई शेर का एकमात्र निवास स्थल है।

    उत्तर : वर्तमान में, गिर राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य (गुजरात) दुनिया भर में एशियाई शेर का एकमात्र निवास स्थान है।

  • 4. राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के ट्राइजंक्शन पर स्थित उस अभयारण्य की पहचान करें जो घड़ियाल के लिये एक महत्त्वपूर्ण प्रजनन स्थल है तथा 'महत्त्वपूर्ण पक्षी और जैव विविधता क्षेत्र' के रूप में सूचीबद्ध है।

    उत्तर : राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के त्रि-जंक्शन पर स्थित है। यह एक दुर्बल सरित्जीवी (Lotic) पारिस्थितिकी तंत्र है, जो घड़ियालों- मछली खाने वाले मगरमच्छों के लिये एक महत्त्वपूर्ण प्रजनन स्थल है। यह अभयारण्य वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित है और इसे 'महत्त्वपूर्ण पक्षी और जैवविविधता क्षेत्र' के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

  • 5. दक्षिण-पूर्वी भारत और पश्चिमी श्रीलंका के बीच स्थित हिंद महासागर के प्रवेश द्वार की पहचान करें जो अपने मोतियों के भंडार और शंख के लिये प्रसिद्ध है।

    उत्तर : मन्नार की खाड़ी (Gulf of Mannar) पूर्वी भारत और पश्चिमी श्रीलंका के बीच हिंद महासागर का एक प्रवेश-द्वार है। यह उत्तर-पूर्व में रामेश्वरम (द्वीप), एडम्स (राम) ब्रिज (शोलों की एक शृंखला) और मन्नार द्वीप से घिरी हुई है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2