इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: जनवरी 2023

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. भारत ने हाल ही में दो अफ्रीकी देशों की सीमा पर स्थित ‘अबेई’में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल की एक बटालियन के हिस्से के रूप में शांति सैनिकों की एक महिला पलटन को तैनात किया है। उन दोनों देशों की पहचान करें।

    उत्तर : सूडान और दक्षिण सूडान। हाल ही में भारत ने अबेई (दक्षिण सूडान और सूडान की सीमा पर स्थित) में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल की एक बटालियन के हिस्से के रूप में शांति सैनिकों की एक पूरी महिला पलटन तैनात को तैनात किया है। वर्ष 2007 में लाइबेरिया में पहली बार महिलाओं की टुकड़ी की तैनाती के बाद से संयुक्त राष्ट्र मिशन में महिला शांति सैनिकों की यह भारत की सबसे बड़ी एकल इकाई थी। भारत संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों के लिये सबसे बड़ा सैन्य-योगदान करने वाले देशों में से एक है।

  • 2. उस देश को चिह्नित कीजिये जहाँ वर्ष 1976 में पहली बार इबोला वायरस की खोज की गई थी।

    उत्तर : कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC)। 4 महीनों और 55 मौतों के बाद, युगांडा में WHO द्वारा नवीनतम इबोला महामारी (2 दशकों में सबसे खतरनाक) की घोषणा की गई थी। इस प्रकोप का कारण वायरस का सूडान स्ट्रेन/उपभेद था। इबोला वायरस रोग एक रक्तस्रावी बुखार है जो बीमार या मृत लोगों अथवा जानवरों के साथ शरीर के संपर्क के माध्यम से फैलता है ("वायरल रक्तस्रावी बुखार" एक ऐसी स्थिति है जो समग्र हृदय प्रणाली को नुकसान पहुंचाती है और शरीर की स्वयं कार्य करने की क्षमता को कम कर देती है)। इबोला वायरस की खोज पहली बार वर्ष 1976 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में इबोला नदी के निकट की गई थी।

  • 3. उस देश की पहचान कीजिये जहाँ दुर्लभ मृदा धातुओं का भंडार यूरोप में सबसे बड़ा है।

    उत्तर : स्वीडन। हाल ही में स्वीडन की राज्य के स्वामित्व वाली खनन कंपनी LKAB ने यूरोप में दुर्लभ मृदा धातुओं के सबसे बड़े भंडार की खोज की। वर्तमान में यूरोप में दुर्लभ मृदा धातुओं का खनन नहीं किया जाता है और यह अधिकांशतः इनका आयात अन्य क्षेत्रों से करता है। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर एवं नेटवर्क, संचार, स्वच्छ ऊर्जा, उन्नत परिवहन, स्वास्थ्य देखभाल, पर्यावरण शमन तथा राष्ट्रीय रक्षा संबंधी प्रौद्योगिकियों के लिये दुर्लभ मृदा धातुएँ महत्त्वपूर्ण हैं।

  • 4. उस देश की पहचान कीजिये जिसके साथ भारत गरुड़, शक्ति और वरुण अभ्यास में भाग लेता है।

    उत्तर : फ्राँस। हाल ही में पश्चिमी समुद्र तट परभारत और फ्राँस के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वरुण का 21वाँ संस्करण आयोजित किया गया। यद्यपि दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास की शुरुआत वर्ष 1993 में हुई थी, वर्ष 2001 में इस अभ्यास को 'वरुण' के रूप में अपनाया गया था। भारत और फ्रांस के बीच अन्य संयुक्त अभ्यासों में शक्ति (थल सेना) तथा गरुड़ (वायु सेना) अभ्यास शामिल हैं।

  • 5. उस देश की पहचान करें जिसके साथ भारत ने पहली बार अभ्यास वीर गार्जियन (द्विपक्षीय वायु अभ्यास) में भाग लिया।

    उत्तर : जापान। हाल ही में भारतीय वायु सेना (IAF) और जापान की एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) के बीच द्विपक्षीय वायु रक्षा अभ्यास 'वीर गार्जियन 2023' का पहला संस्करण जापान में संपन्न हुआ। भारत द्वारा जापान के साथ किये जाने वाले अन्य अभ्यासों में धर्म गार्जियन (थल सेना), जिमेक्स/JIMEX (नौसेना), शिन्यु मैत्री (वायु सेना) और मालाबार (ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के साथ) शामिल हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2