दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप: दिसंबर 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में किसानों ने झींगा की खेती को बढ़ावा देने के लिये सस्टेनेबल एक्वाकल्चर इन मैंग्रोव इकोसिस्टम (SAIME) नाम से एक पहल की है। मानचित्र पर राज्य को दर्शाइये।

    उत्तर : पश्चिम बंगाल। सस्टेनेबल एक्वाकल्चर इन मैंग्रोव इकोसिस्टम (SAIME) पहल के तहत, किसानों ने सुंदरबन (पश्चिम बंगाल) में 30 हेक्टेयर क्षेत्र में झींगा की खेती की है। इसके अतिरिक्त, वे मैंग्रोव का जीर्णोद्धार कर रहे हैं। वर्ष 2019 में शुरू हुई, संवाहनीय झींगा खेती की समुदाय-आधारित पहल गैर-सरकारी संगठनों- नेचर एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसाइटी (NEWS) और ग्लोबल नेचर फंड (GNF), नेचरलैंड, बांग्लादेश एनवायरनमेंट एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (BEDS) द्वारा की जा रही है।

  • 2. मानचित्र पर उस राज्य की अवस्थिति को दर्शाएँ जो हाल ही में पहला 'हर घर जल' प्रमाणित राज्य बन गया है।

    उत्तर : गोवा। हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय के अधीन पेयजल और स्वच्छता विभाग की वर्ष 2022 के लिये वर्षांत समीक्षा जारी की गई, इजिसके अनुसार अगस्त, 2022 में गोवा पहला 'हर घर जल' प्रमाणित राज्य बना।

  • 3. किस विशेष राज्य में केंद्र, राज्य सरकार और ज़ेलियानग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (ZUF) द्वारा एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये गए थे? मानचित्र पर राज्य राज्य को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : मणिपुर। हाल ही में केंद्र सरकार (गृह मंत्रालय), मणिपुर सरकार तथा ज़ेलियानग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (ZUF) द्वारा एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये गए हैं। ZUF एक नगा सशस्त्र समूह है जो अधिकांशतः मणिपुर में सक्रिय है और एक दशक से अधिक समय से ज़ेलियानग्रोंग नगा जनजाति (मंगोलियाई जाति) के लिये एक अलग राज्य की मांग कर रहा है। यह त्रिपक्षीय समझौता एक कानूनी दस्तावेज़ है जिसमें तीन पक्ष शामिल हैं। यह एक प्रकार का अनुबंध है जो शामिल तीनों पक्षों के लिये अधिकार, कर्तव्य एवं दायित्व स्थापित करता है।

  • 4. उस केंद्रशासित प्रदेश को चिह्नित कीजिये जिसने "भूमि अनुदान नियम 2022" को अधिसूचित किया है, जो पट्टे पर संपत्ति रखने के मालिकों के अधिकार को समाप्त करता है?

    उत्तर : जम्मू और कश्मीर। नए कानूनों ने "जम्मू और कश्मीर भूमि अनुदान नियम 1960" को प्रतिस्थापित किया, जिसमें उदार पट्टा नीति शामिल थी जैसे कि 99-वर्ष की पट्टा अवधि जोकि विस्तार योग्य थी। घाटी में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के अधिकांश होटल तथ जम्मू और श्रीनगर की जुड़वाँ राजधानियों में प्रमुख व्यावसायिक संरचनाएँ पट्टे की भूमि पर हैं।

  • 5. हाल ही में प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। मानचित्र पर उस शहर को दर्शाएँ जहाँ यह मंदिर स्थित है।

    उत्तर : मोढेरा, गुजरात। मोढेरा का सूर्य मंदिर मेहसाणा ज़िले के बेचाराजी तालुका में रूपन नदी की एक सहायक नदी पुष्पावती के बाएँ तट पर स्थित है। मंदिर के विवरण में कहा गया है कि यह मारू-गुर्जर स्थापत्य शैली में बनाया गया है, जिसमें मुख्य मंदिर (गर्भगृह), गढ़मंडप, एक सभामंडप या रंगमंडप और एक पवित्र तालाब (सूर्य कुंड) शामिल हैं। जिसे अब रामकुंड कहा जाता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow