इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप: नवंबर 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1.हाल ही में एक टाइगर रिज़र्व में वन विभाग ने सेन्ना स्पेक्टाबिलिस जैसी आक्रामक प्रजातियों के प्रसार से निपटने के लिये एक गहन योजना विकसित की है। बाघ रिज़र्व के स्थान को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : मुदुमलाई टाइगर रिज़र्व (MTR) वन विभाग सेना स्पेक्टाबिलिस जैसी आक्रामक प्रजातियों के प्रसार से निपटने के लिये व्यापक रणनीति अपना रहा है, जो नीलगिरी पहाड़ी ज़िले में मुदुमलाई टाइगर रिज़र्व (MTR) के बफर ज़ोन में तेज़ी से फैल रहा है।

  • 2. हाल ही में शोधकर्त्ताओं ने एक नदी के मुहाने के मैंग्रोव में एस्टुरीन केकड़े की एक नई प्रजाति की खोज की है। नदी के मुहाने के स्थान को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : वेल्लार नदी के मुहाने। तमिलनाडु के कुड्डालोर ज़िले में वेल्लार नदी के मुहाने (एक ऐसा क्षेत्र जहाँ नदी समुद्र से मिलती है) के पास परंगीपेट्टई के मैंग्रोव में एस्चुअरीन केकड़े की एक नई प्रजाति की खोज की है। शिक्षा और अनुसंधान में अन्नामलाई विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरा करने के सम्मान में इस प्रजाति का नाम 'स्यूडोहेलिस अन्नामलाई' रखा गया है।

  • 3. उस अभयारण्य को चिह्नित कीजिये जहाँ कछुए की प्रजातियों की पर्याप्त आबादी पाई जाती है, भारत ने पनामा में CITES के पक्षकारों के 19वें सम्मेलन में इस आबादी की रक्षा करने की सिफारिश की है।

    उत्तर : राष्ट्रीय चंबल नदी घड़ियाल अभयारण्य। वर्तमान में भारत में राष्ट्रीय चंबल नदी घड़ियाल अभयारण्य एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहाँ रेड क्राउन रूफ्ड टर्टल प्रजाति की पर्याप्त आबादी है, लेकिन यह संरक्षित क्षेत्र और आवास भी अब खतरे में हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के त्रिबिंदु के पास चंबल नदी पर स्थित, इसे पहली बार वर्ष 1978 में मध्य प्रदेश में एक संरक्षित क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया था और अब यह तीन राज्यों द्वारा सह-प्रशासित एक लंबा संकीर्ण पारिस्थितिक क्षेत्र है।

  • 4. उस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश का स्थान को चिह्नित कीजिये जिसने पारंपरिक शिल्प उत्पाद हेतु भौगोलिक संकेत (GI) टैग की मांग की है।

    उत्तर : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह। हाल ही में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ने आवेदन किया है, जिसमें निकोबारी होदी शिल्प के लिये भौगोलिक संकेत (GI) टैग की मांग की गई है।

  • 5. संबंधित राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित भारत की 35वीं जैव विविधता विरासत स्थल के स्थान को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : अरिट्टापट्टी, तमिलनाडु। तमिलनाडु सरकार ने मदुरै ज़िले के मेलूर ब्लॉक में अरिट्टापट्टी को जैवविविधता विरासत स्थल (Biodiversity Heritage Site-BHS) घोषित करते हुए एक अधिसूचना जारी की है। यह तमिलनाडु का पहला और भारत का 35वाँ जैवविविधता विरासत स्थल है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow