दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: अक्तूबर 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में एक राष्ट्र के राष्ट्रपति ने लगभग आठ महीनों में दूसरे तख्तापलट में सैनिकों के एक समूह द्वारा सैन्य सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद देश में हिंसा के बाद अपने इस्तीफे की घोषणा की है। मानचित्र पर राष्ट्र को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : बुर्किना फासो, पश्चिम अफ्रीका। देश में सुरक्षा की स्थिति में सुधार के लिये दामिबा (बुर्किना फासो के राष्ट्रपति) के वादों के बावजूद उनकी सरकार के तहत संकट और गहरा गया। एक पूर्व फ्राँसीसी उपनिवेश, बुर्किना फासो को वर्ष 1960 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से कई बार तख्तापलट सहित अस्थिरता का सामना करना पड़ा है। वर्ष 2015 से यह देश पड़ोसी माली से फैले इस्लामी उग्रवाद से लड़ाई लड़ रहा है। इसने सेना के क्रोध को हवा दी है और बीते वक्त में कभी महत्त्वपूर्ण रहे पर्यटन उद्योग को हानि भी पहुँचाई है।

  • 2. हाल ही में एक राष्ट्र द्वारा मिसाइल परीक्षणों ने दक्षिण कोरिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान को इसके जवाब में संयुक्त अभ्यास करने के लिये प्रेरित किया है। मानचित्र पर राष्ट्र को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : उत्तर कोरिया। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ अपनी सीमा के पास 12 युद्धक विमान उड़ाए, जिसके जवाब में दक्षिण कोरिया को भी अपने 30 सैन्य विमानों को उतारना पड़ा। इस संघर्ष की जड़ें वर्ष 1910-1945 के बीच जापान द्वारा कोरिया के अधिग्रहण में निहित हैं। जब जापान द्वितीय विश्वयुद्ध में पराजित हुआ तब मित्र देशों की सेनाएँ याल्टा सम्मेलन (1945) में "कोरिया पर चार-शक्ति ट्रस्टीशिप" स्थापित करने के लिये सहमत हुईं। हालाँकि USSR (सोवियत समाजवादी गणराज्यों का संघ) ने कोरिया पर आक्रमण कर उसके उत्तरी हिस्से पर नियंत्रण कर लिया, जबकि दक्षिणी क्षेत्र मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के अधीन रहा। दोनों क्षेत्रों का विभाजन 38वें समानांतर के अनुरूप था, जो अभी भी दो कोरियाई देशों को विभाजित करने वाली आधिकारिक सीमा बनी हुई है।

  • 3. नई दिल्ली स्थित किस दूतावास ने निहोन्शू शेक के लिये भौगोलिक संकेत (GI) टैग की मांग करते हुए आवेदन किया है। मानचित्र पर राष्ट्र को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : जापान। जापान में निहोन्शू को चावल के किण्वन से बने एक विशेष और मूल्यवान पेय के रूप में माना जाता है। लोग पारंपरिक रूप से त्योहारों, शादियों या अंत्येष्टि जैसे विशेष अवसरों पर निहोन्शू पीते हैं, लेकिन इसका सेवन दैनिक आधार पर भी किया जाता है। इस प्रकार यह जापान में जीवन शैली और संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। शेक मार्केट जापान में दूसरी सबसे बड़ा शराब का बाज़ार है। यह पहली बार है जब जापान ने किसी उत्पाद के भौगोलिक संकेत टैग के लिये आवेदन किया है।

  • 4. हाल के एक अध्ययन में पाया गया कि ठंडी महासागरीय धाराओं ने गैलापागोस द्वीप समूह को ग्लोबल वार्मिंग से बचाया है। द्वीप दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप से लगभग 1,000 किमी दूर प्रशांत महासागर में स्थित हैं। मानचित्र पर राष्ट्र को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : गैलापागोस द्वीप समूह। गैलापागोस द्वीपों को एक ठंडी, पूर्व की ओर प्रवाहित प्रशांत महासागर की विषुवतीय महासागरीय धारा द्वारा गर्म होने से बचाव किया जाता है। प्रशांत महासागर में भूमध्यरेखीय अंतर्धारा पृथ्वी के घूर्णन के बल से भूमध्य रेखा के समीप संकेद्रित होती है। समुद्रीय सतह के नीचे जल का एक तीव्र परिसंचरण पश्चिम से पूर्व की ओर होता है।लगभग 60,000 वर्ग किमी में फैला गैलापागोस द्वीप समूह इक्वाडोर का एक हिस्सा है। यह दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप से लगभग 1,000 किमी दूर प्रशांत महासागर में स्थित है।

  • 5. हाल ही में आतंकी वित्तपोषण और मनी लॉन्ड्रिंग पर अंतर्राष्ट्रीय निगरानी संस्था वित्तीय कार्रवाई कार्य बल ने पाकिस्तान को " निगरानी सूची" (ग्रे लिस्ट) के तहत देशों की सूची से हटा दिया है। इसी बीच भारत के एक और पड़ोसी देश को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है। मानचित्र पर राष्ट्र को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : म्याँमार। म्याँमार, जो पहले से ही FATF की ग्रे सूची में था, को वर्ष 2021 के तख्तापलट के बाद सैन्य नेतृत्व द्वारा की गई कार्रवाई के कारण "ब्लैक लिस्ट" में वर्गीकृत कर दिया गया था। FATF का गठन वर्ष 1989 में जी-7 देशों की पेरिस में आयोजित बैठक में हुआ था। यह वैश्विक मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण का निगरानीकर्त्ता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow