इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: अगस्त 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में ब्रिटेन तथा अर्जेंटीना द्वारा क्षेत्रीय अधिकार का दावा किये जाने के चलते एक द्वीप चर्चा में था, उस द्वीप की अवस्थिति को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : फॉकलैंड द्वीप। ब्रिटेन और अर्जेंटीना फॉकलैंड द्वीप के क्षेत्रीय स्वामित्व का दावा कर रहे हैं। अर्जेंटीना ने वर्ष 1493 के एक आधिकारिक दस्तावेज़ जिसे टोरडेसिलस की संधि (1494) द्वारा संशोधित किया गया था, के आधार पर फॉकलैंड द्वीप पर अपना दावा प्रस्तुत किया। ब्रिटेन ने वर्ष 1833 से द्वीपों के "खुले, निरंतर, प्रभावी कब्जे, व्यवसाय और प्रशासन" और फॉकलैंड के निवासियों के लिये आत्मनिर्णय के सिद्धांत को लागू करने के अपने दृढ़ संकल्प के आधार पर दावा किया। भारत ने फॉकलैंड प्रादेशिक मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय वार्ता को फिर से शुरू करने पर अर्जेंटीना के अभियान का समर्थन किया।

  • 2. उस देश को चिह्नित कीजिये जिसके साथ कुशियारा नदी भारतीय ट्रांसबाउंड्री का निर्माण करती है?

    उत्तर : बांग्लादेश। कुशियारा नदी बांग्लादेश और असम में एक वितरिका (Distributary) नदी है। यह बराक नदी की एक शाखा के रूप में भारत-बांग्लादेश की सीमा बनाती है जब बराक कुशियारा और सूरमा में अलग हो जाती है। कुशियारा नदी की सहायक नदियों से मणिपुर, मिज़ोरम और असम जल प्राप्त करतें है। कुशियारा अजमेरीगंज उपज़िला (बांग्लादेश) में मारकुली में सूरमा के साथ फिर से मिलती है और कालनी नाम से भैरब बाज़ार (बांग्लादेश) तक दक्षिण की ओर बहती है। कालनी सूरमा की एक शाखा धनु (बांग्लादेश) से मिलती है फिर इसका नाम बदलकर मेघना हो जाता है।

  • 3. गार्डा झील, जो सूखे के कारण अपने अब तक के सबसे निचले स्तर के करीब आ गई है, किस देश की सबसे बड़ी झील है?

    उत्तर : इटली। इटली के सबसे भीषण सूखे के कारण देश की सबसे बड़ी गार्डा झील दशकों में अब तक के सबसे कम जल स्तर तक पहुँच गई है। इसके परिणामस्वरूप जल के नीचे की चट्टानें दिखने लगी और जल का तापमान कैरेबियन सागर के औसत तापमान तक गर्म हो गया। उत्तरी इटली ने महीनों तक काफी कम वर्षा हुई और वर्ष 2022 में हिमपात भी 70% कम हुआ है, जिससे पो जैसी महत्त्वपूर्ण नदियाँ सूख गईं, जो इटली के कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में बहती हैं। इटली की सबसे लंबी नदी पो की सूखी हुई स्थिति से उन किसानों को अरबों यूरो का नुकसान हुआ, जो आम तौर पर खेतों और धान की सिंचाई के लिये इस पर निर्भर रहते हैं। नुकसान की भरपाई के लिये अधिकारियों ने गार्डा झील से अधिक जल को स्थानीय नदियों प्रवाहित करने की अनुमति दी।

  • 4. अल्जीरिया और लीबिया एक ऐसे देश की सीमा से लगे हैं जहाँ हाल ही में एक नए संविधान को मंज़ूरी देने के लिये जनमत संग्रह पारित होने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। उस देश को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : ट्यूनीशिया। हाल ही में ट्यूनीशिया में एक नए संविधान को मंज़ूरी देने के लिये जनमत संग्रह किये जाने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, जिससे देश में फिर से राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि नया संविधान ट्यूनीशिया में स्थापित उस लोकतंत्र को समाप्त कर देगा जिसकी प्राप्ति वर्ष 2011 की अरब स्प्रिंग (जैस्मीन) क्रांति के बाद हुई थी और देश को वापस एक सत्तावादी स्थिति में पहुँचा देगा।

  • 5. . उस देश का पता लगाएँ जिसके साथ भारतीय सेना ने हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नजाह-IV का आयोजन किया था।

    उत्तर : ओमान। भारतीय सेना और ओमान की शाही सेना के मध्य 1 से 13 अगस्त 2022 तक संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नजाह-IV का आयोजन किया। यह अभ्यास का चौथा संस्करण था। अभ्यास के दायरे में औपचारिक वार्ता, अभ्यास और प्रक्रियाओं की आपसी समझ, संयुक्त कमान तथा नियंत्रण संरचनाओं की स्थापना एवं आतंकवादी खतरों का उन्मूलन शामिल है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow