इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: मई 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस देश की स्थिति का पता लगाइए जहाँ संयुक्‍त राष्‍ट्र मरुस्‍थलीकरण रोकथाम अभिसमय (UNCCD) के पार्टियों के सम्मेलन (COP15) के पंद्रहवें सत्र का आयोजन किया गया था?

    उत्तर : कोटे डी आइवर, पश्चिमी अफ्रीका। हाल ही में, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ने संयुक्‍त राष्‍ट्र मरुस्‍थलीकरण रोकथाम अभिसमय (UNCCD) के पार्टियों के सम्मेलन (COP15) के पंद्रहवें सत्र को संबोधित किया। इसका आयोजन कोटे डी आइवर, पश्चिमी अफ्रीका में किया गया है। थीम: 'भूमि, जीवन, विरासत: अभाव से समृद्धि की ओर'।

  • 2. मध्य अफ्रीकी गणराज्य के स्थान की पहचान कीजिये जिसने हाल ही में बिटकॉइन को कानूनी निविदा/लीगल टेंडर के रूप में अपनाया है।

    उत्तर : मध्य अफ्रीकी गणराज्य। सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक सेंट्रल अफ्रीका में एक भू-आबद्ध देश है। इसकी सीमा उत्तर में चाड, उत्तर पूर्व में सूडान, दक्षिण-पूर्व में दक्षिण सूडान, दक्षिण में डीआर कांगो, दक्षिण-पश्चिम में कांगो गणराज्य और पश्चिम में कैमरून से लगती है। हाल ही में, मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) अल सल्वाडोर के बाद बिटकॉइन को कानूनी निविदा के रूप में अपनाने वाला दूसरा देश बन गया। मध्य अफ्रीकी गणराज्य की जनसंख्या 5 मिलियन है, मध्य अफ्रीकी गणराज्य विश्व स्तर पर सबसे गरीब और आर्थिक रूप से सबसे कमजोर देशों में से एक है।

  • 3. नागोर्नो-कराबाख क्षेत्र का पता लगाएँ जो ऊंँचे पहाड़ों और जंगलों के साथ एक विवादित क्षेत्र है।

    उत्तर : अज़रबैजान। नागोर्नो-कराबाख एक पहाड़ी और भारी वन क्षेत्र है जिसे अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत अज़रबैजान के हिस्से के रूप में मान्यता प्राप्त है। हालाँकि, जातीय अर्मेनियाई जो वहाँ की अधिकांश आबादी का गठन करते हैं, अज़ेरी शासन (अज़रबैजान की कानूनी प्रणाली) को अस्वीकार करते हैं।

  • 4. पोर्ट मोंगला का पता लगाएँ जहाँ हाल ही में भारत और बांग्लादेश द्वारा बोंगोसागर नामक एक द्विपक्षीय अभ्यास आयोजित किया गया है।

    उत्तर : बांग्लादेश। हाल ही में अभ्यास बोंगोसागर का तीसरा संस्करण, भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास, पोर्ट मोंगला, बांग्लादेश में आयोजित हुआ। अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री अभ्यासों और संचालन के व्यापक स्पेक्ट्रम के संचालन के माध्यम से उच्च स्तर की अंतरसंचालनीयता और संयुक्त परिचालन कौशल विकसित करना है।

  • 5. उस शहर की स्थिति को दर्शाइये जहाँ मानव बस्तियों और सतत् शहरी विकास (आवास) पर संयुक्त राष्ट्र का पहला सम्मेलन आयोजित किया गया था।

    उत्तर : वैंकूवर। संयुक्त राष्ट्र मानव बस्तियों का कार्यक्रम मानव बस्तियों और सतत शहरी विकास के लिये संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम है। यह 1976 में कनाडा के वैंकूवर में आयोजित मानव बस्तियों और सतत शहरी विकास (आवास I) पर पहले संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के परिणाम के रूप में 1978 में स्थापित किया गया था। यह संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा सभी के लिये पर्याप्त आश्रय प्रदान करने के लक्ष्य के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ कस्बों और शहरों को बढ़ावा देने के लिये अनिवार्य है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2