इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: अप्रैल 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस जल निकाय की पहचान करें जिसमें चाबहार बंदरगाह स्थित है।

    उत्तर : ओमान की खाड़ी। चाबहार बंदरगाह दक्षिण पूर्वी ईरान में ओमान की खाड़ी में स्थित है। बंदरगाह ईरान के एकमात्र समुद्री बंदरगाह के रूप में कार्य करता है तथा इसमें शाहिद बेहेश्ती और शाहिद कलंतरी नामक दो अलग-अलग बंदरगाह शामिल हैं।

  • 2. होनियारा किस द्वीप की राजधानी है?

    उत्तर : सोलोमन द्वीप। सोलोमन द्वीप पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में मेलानेशिया में स्थित एक राष्ट्र है, जिसमें 990 से अधिक द्वीप शामिल हैं। इसकी राजधानी होनियारा है, जो कि ग्वाडलकैनाल द्वीप पर स्थित है। सोलोमन द्वीप कम से कम 30,000 वर्षों पूर्व पहले मेलानेशियन लोगों द्वारा बसाया गया है। इसमें ज्वालामुखीय द्वीपों और प्रवाल द्वीपों की दोहरी शृंखला शामिल है। मेलानेशिया दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में ओशिनिया का एक उपक्षेत्र है।

  • 3. उस देश की पहचान कीजिये जिसकी दक्षिण सीमा पर काला सागर स्थित है?

    उत्तर : टर्की। काला सागर के उत्तर और उत्तर पश्चिम में यूक्रेन, पूर्व में रूस और जॉर्जिया, दक्षिण में तुर्की और पश्चिम में बुल्गारिया और रोमानिया की सीमा मिलती है। यह बोस्फोरस जलडमरूमध्य के माध्यम से मर्मारा सागर से और डार्डानेल्स जलडमरूमध्य के माध्यम से एजियन सागर से जुड़ता है।

  • 4. हाल ही में समाचारों में देखा गया 'माउंट रुआपेहू' कहाँ स्थित है?

    उत्तर : मध्य उत्तर आइलैंड, न्यूज़ीलैंड। न्यूजीलैंड के मध्य उत्तरी द्वीप में माउंट रुआपेहू, 2800 मीटर ऊँची स्ट्रैटो ज्वालामुखी है। यह एक हाइड्रोथर्मल सिस्टम और एक गर्म क्रेटर झील द्वारा प्रच्छादित है। ज्वालामुखी स्थायी हिम रेखा के नीचे वनाच्छादित है। रेखा के ऊपर, हिमनद शिखर से बहते हैं। क्रेटर के समीप झील है से वांगाहु नदी निकलती है।

  • 5. उस देश की अवस्थिति के बारे में बताइये जहाँ अल-अक्सा मस्जिद स्थित है।

    उत्तर : येरूशलम, इज़रायल। अल-अक्सा मस्जिद येरुशलम के मान्यता प्राप्त स्मारकों में से एक है। यह स्थल येरुशलम के पुराने शहर का हिस्सा है, जो ईसाइयों, यहूदियों और मुसलमानों का पवित्र स्थल है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने पुराने शहर येरुशलम और इसकी दीवारों को विश्व धरोहर स्थल के रूप में वर्गीकृत किया है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2