इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप: अप्रैल 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा किस राज्य में स्ट्रोमेटोलाइट बेयरिंग डोलोमाइट/बक्सा फॉर्मेशन के चूना पत्थर की पहचान की गई है?

    उत्तर : नामची (दक्षिण सिक्किम), सिक्किम। हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने भारतीय हिमालयी क्षेत्र में दो भूवैज्ञानिक विरासत स्थलों की पहचान की है। इसके तहत शिवालिक जीवाश्म उद्यान (हिमाचल प्रदेश) और स्ट्रोमेटोलाइट बेयरिंग डोलोमाइट/बक्सा फॉर्मेशन के चूना पत्थर (सिक्किम) की पहचान की गई है। इन दो स्थलों को शामिल करने से भारत में 34 भूवैज्ञानिक विरासत स्थलों की संख्या 34 हो गई है।

  • 2. ब्रॉड-गेज यात्री रेल लिंक नेपाल को भारत के किस स्थान से जोड़ता है?

    उत्तर : जयनगर, बिहार। हाल ही में नेपाल के प्रधानमंत्री ने भारत का दौरा किया गया। बिहार के जयनगर को नेपाल के कुर्था से जोड़ने वाली 35 किलोमीटर लंबी सीमा पार रेलवे लाइन का शुभारंभ किया गया। यह दोनों पक्षों के बीच पहला ब्रॉड-गेज यात्री रेल लिंक है जिसे 548 करोड़ रुपए के भारतीय अनुदान द्वारा समर्थित एक परियोजना के तहत नेपाल में बर्दीबास तक विस्तारित किया जाएगा ।

  • 3. उस स्थान की पहचान करें जहां नानार ऑयल रिफाइनरी स्थित है?

    उत्तर : नानार गांव, रत्नागिरी ज़िला, महाराष्ट्र। रत्नागिरी रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल लिमिटेड, परियोजना के एशिया की 'सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी' होने की संभावना थी और इसे तटीय कोंकण क्षेत्र में रत्नागिरी ज़िले के नानार गाँव में बनाने का प्रस्ताव था। इसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और सऊदी अरब के स्वामित्व वाली अरामको तथा संयुक्त अरब अमीरात की नेशनल ऑयल कंपनी के बीच एक संयुक्त उद्यम माना जाता था।

  • 4. पेरियार नदी केरल की सबसे लंबी नदी है, इसका उद्गम किस स्थान से हुआ  है?

    उत्तर : पश्चिमी घाट, केरल की शिवगिरी पहाड़ियाँ। पेरियार नदी केरल राज्य की सबसे लंबी नदी है जिसकी लंबाई 244 किमी है। इसे 'केरल की जीवन रेखा' के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह राज्य की कुछ बारहमासी नदियों में से एक है। पेरियार नदी तमिलनाडु में पश्चिमी घाट की शिवगिरी पहाड़ियों से निकलती है और पेरियार राष्ट्रीय उद्यान से होकर बहती है। पेरियार की मुख्य सहायक नदियाँ मुथिरापुझा, मुल्लायार, चेरुथोनी, पेरिंजनकुट्टी हैं।

  • 5. "रामप्पा मंदिर" जोकि एक विश्व धरोहर स्थल भी है की अवस्थिति के बारे में बताइये।

    उत्तर : मुलुगु ज़िला, तेलंगाना। तेलंगाना के मुलुगु ज़िले में स्थित रुद्रेश्वर मंदिर, (जिसे रामप्पा मंदिर भी कहा जाता है) को वर्ष 2021 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था। मंदिर छह फुट ऊँचे तारे जैसे मंच पर खड़ा है, जिसमें दीवारों, स्तंभों और छतों पर जटिल नक्काशी से सजावट की गई है, जो काकतीय मूर्तिकारों के अद्वितीय कौशल को प्रमाणित करती है। इसकी नींव "सैंडबॉक्स तकनीक" से बनाई गई है, जिसमें फर्श ग्रेनाइट पत्थरों से है और स्तंभ बेसाल्ट चट्टानों से निर्मित हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2