दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप: मार्च 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस सूर्य मंदिर की अवस्थिति को चिह्नित कीजिये जिसे राजा नरसिंहदेव प्रथम द्वारा 13 वीं शताब्दी में बनवाया गया था?

    उत्तर : कोणार्क सूर्य मंदिर (ओडिशा)। कोणार्क सूर्य मंदिर पूर्वी ओडिशा के पवित्र शहर पुरी के पास स्थित है। इसका निर्माण राजा नरसिंहदेव प्रथम द्वारा 13वीं शताब्दी (1238-1264 ई.) में किया गया था। यह गंग वंश के वैभव, स्थापत्य, मज़बूती और स्थिरता के साथ-साथ ऐतिहासिक परिवेश का प्रतिनिधित्व करता है।

  • 2. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ डुगोंग के लिये भारत का पहला संरक्षण रिज़र्व स्थापित किया जा रहा है?

    उत्तर : मन्नार की खाड़ी, पाक बे। हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने मन्नार की खाड़ी, पाक खाड़ी में डुगोंग के लिये भारत के पहले संरक्षण रिज़र्व की स्थापना करने का निर्णय लिया है। यह भारत को डुगोंग संरक्षण के संबंध में दक्षिण एशिया उप-क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र के रूप में कार्य करने की सुविधा प्रदान करता है। डुगोंग (Dugong dugon) जिसे 'सी काउ (Sea Cow)' भी कहा जाता है, सिरेनिया (Sirenia) श्रेणी की चार जीवित प्रजातियों में से एक है तथा यह शाकाहारी स्तनपायी की एकमात्र मौजूदा प्रजाति है जो भारत सहित भारत के समुद्र में विशेष रूप से रहती हैं।

  • 3. हाल ही में 'पाल- दाधवाव नरसंहार' के 100 वर्ष पूरे हुए, यह भारत के किस राज्य से संबंधित है?

    उत्तर : साबरकांठा ज़िला (गुजरात)। हाल ही में गुजरात सरकार ने पाल-दाधवाव नरसंहार के 100 साल पूरे कर लिये, इसे जलियाँवाला बाग से भी बड़ा नरसंहार बताया गया है। पाल-दाधवाव हत्याकांड 7 मार्च, 1922 को साबरकांठा ज़िले के पाल-चितरिया और दधवाव गाँव में हुआ था, जो उस समय इदर राज्य (अब गुजरात) का हिस्सा था। मोतीलाल तेजावत के नेतृत्व में 'एकी आंदोलन' के हिस्से के रूप में पाल, दाधवाव और चितरिया के ग्रामीण एकत्र हुए थे।

  • 4. नर्मदा नदी पश्चिम की ओर बहने वाली प्रायद्वीपीय क्षेत्र की सबसे बड़ी नदी है, इसका उद्यगम कहाँ से होता है?

    उत्तर : अमरकंटक (मध्य प्रदेश) के निकट मैकाल श्रेणी। नर्मदा प्रायद्वीपीय क्षेत्र में पश्चिम की ओर बहने वाली सबसे लंबी नदी है। यह उत्तर में विंध्य श्रेणी तथा दक्षिण में सतपुड़ा श्रेणी के मध्य भ्रंश घाटी से होकर बहती है। इसका उद्गम मध्य प्रदेश में अमरकंटक के निकट मैकाल श्रेणी से होता है। इसके अपवाह क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश में तथा इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात में है। जबलपुर (मध्य प्रदेश) के निकट यह नदी ‘धुँआधार प्रपात' का निर्माण करती है।

  • 5. वर्ष 1921 में अंग्रेज़ों और हिंदू ज़मींदारों के खिलाफ शुरू हुए 'मोपला या मप्पिला' विद्रोह का संबंध भारत के किस क्षेत्र से था?

    उत्तर : उत्तरी केरल का मालाबार तट। मप्पिला नाम मलयाली भाषी मुसलमानों को दिया गया है जो उत्तरी केरल के मालाबार तट पर निवास करते हैं। वर्ष 1921 तक मोपला ने मालाबार में सबसे बड़े और सबसे तेज़ी से बढ़ते समुदाय का गठन किया। मुस्लिम धर्मगुरुओं के उग्र भाषणों और ब्रिटिश विरोधी भावनाओं से प्रेरित होकर मप्पिलों ने एक हिंसक विद्रोह शुरू किया। साथ ही कई हिंसक घटनाओं दर्ज की गईं तथा ब्रिटिश एवं हिंदू ज़मींदारों दोनों के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की गई थी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow