इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप: फरवरी 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. ‘ज़ूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया’ (ZSI) के वैज्ञानिकों ने किस राज्य में व्हाइट चीक्ड मैकाक की एक नई स्तनपायी प्रजाति की खोज की है?

    उत्तर : अरुणाचल प्रदेश। हाल ही में ‘ज़ूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया’ (ZSI) के वैज्ञानिकों ने देश में एक नई स्तनपायी प्रजाति- ‘व्हाइट चीक्ड मकाक’ (मकाका ल्यूकोजेनिस) की खोज की है। यद्यपि इस प्रजाति को पहली बार चीन में वर्ष 2015 में खोजा गया था, इससे पहले भारत में इसके अस्तित्व के बारे में नहीं पता था। अब भारतीय वैज्ञानिकों ने मध्य अरुणाचल प्रदेश के सुदूर अंजॉ ज़िले में इसकी उपस्थिति का पता लगाया है।

  • 2. 'देविका नदी' भारत के किस राज्य से निकलती है?

    उत्तर : जम्मू और कश्मीर। देविका नदी जम्मू और कश्मीर के उधमपुर ज़िले में पहाड़ी सुध (शुद्ध) महादेव मंदिर से निकलती है और पश्चिमी पंजाब (अब पाकिस्तान में) की ओर बहती है जहाँ यह रावी नदी में मिल जाती है। नदी का धार्मिक महत्त्व इसलिये भी है क्योंकि इसे हिंदुओं द्वारा गंगा नदी की बहन के रूप में मान्यता प्राप्त है।190 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली देविका परियोजना (River Devika Project) जून, 2022 तक पूरी हो जाएगी। इस परियोजना पर कार्य मार्च 2019 में राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना (NRCP) के तहत शुरू किया गया था।

  • 3. 'तारापुर नरसंहार' भारत के किस राज्य से संबंधित है?

    उत्तर : मुंगेर (बिहार)। हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री ने 90 वर्ष पहले बिहार के मुंगेर ज़िले के तारापुर शहर (अब उपखंड) में पुलिस द्वारा मारे गए 34 स्वतंत्रता सेनानियों की याद में 15 फरवरी को "शहीद दिवस" ​​​​के रूप में मनाने की घोषणा की है। 1919 में अमृतसर के जलियाँवाला बाग में हुए हत्याकांड के बाद तारापुर हत्याकांड ब्रिटिश पुलिस द्वारा किया गया सबसे बड़ा नरसंहार था।

  • 4. 'पट्टाभिराम मंदिर' जहाँ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने 'देवायतनम सम्मेलन' आयोजित किया है, कहाँ स्थित है?

    उत्तर : ‘हम्पी’ (कर्नाटक)। हाल ही में केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने कर्नाटक के ‘हम्पी’ में भारत के मंदिर वास्तुकला पर एक अनूठे सम्मेलन ‘देवायतनम’ का उद्घाटन किया। इसे ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में संस्कृति मंत्रालय के भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा 25-26 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र हम्पी के पट्टाभिराम मंदिर में आयोजित किया गया।

  • 5. वह कौन सा ‘टाइगर रिज़र्व’ है, जिसका नाम 'सिमुल' (रेशम कपास) के पेड़ से लिया गया है और भौगोलिक रूप से पूर्वी घाट के पूर्वी छोर पर स्थित है?

    उत्तर : सिमलीपाल टाइगर रिज़र्व। सिमलीपाल का नाम 'सिमुल' (Simul- सिल्क कॉटन) के पेड़ के नाम पर पड़ा है। टाइगर रिज़र्व के लिये इसका चयन आधिकारिक रूप से वर्ष 1956 में किया गया था, जिसको वर्ष 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर (Project Tiger) के अंतर्गत लाया गया। यह बायोस्फीयर रिज़र्व वर्ष 2009 से यूनेस्को के विश्व नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिज़र्व का हिस्सा है। यह ओडिशा के मयूरभंज ज़िले के उत्तरी भाग में स्थित है जो भौगोलिक रूप से पूर्वी घाट के पूर्वी छोर पर स्थित है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2