इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप: अक्तूबर 2021 (I)

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ माउंट मणिपुर स्थित है।

    उत्तर : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह। हाल ही में केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ‘माउंट हैरियट’ का नाम बदलकर ‘माउंट मणिपुर’ कर दिया है। मणिपुर के महाराजा कुलचंद्र सिंह और 22 अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को एंग्लो-मणिपुर युद्ध (1891) के दौरान कैद किया गया था। मणिपुर के उन्हीं स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में इसका नाम परिवर्तित किया गया है। मणिपुर 23 अप्रैल को एंग्लो-मणिपुर युद्ध के स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में खोंगजोम दिवस मनाता है। युद्ध के कारण मणिपुर आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश ताज के अप्रत्यक्ष शासन के तहत एक रियासत बन गया।

  • 2. तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है?

    उत्तर : छत्तीसगढ़। यह उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के सूरजपुर ज़िले में स्थित है। इसका नाम तमोर पहाड़ी और पिंगला नाला के नाम पर रखा गया है। तमोर पहाड़ी एवं पिंगला नाला अभयारण्य क्षेत्र की पुरानी और प्रमुख विशेषताएँ मानी जाती हैं।

  • 3. उस राज्य की पहचान कीजिये जहाँ लुखा नदी स्थित है।

    उत्तर : मेघालय। लूखा मेघालय के पूर्वी जयंतिया पहाड़ियों के दक्षिणी भाग में बहती है जहाँ मेघालय की अधिकांश रैट-होल कोयला खदानें स्थित हैं। यह लूनार नदी (वाह लूनार)/Lunar river (Wah Lunar) से नीचे की ओर प्रवाहित होने के दौरान नरपुह रिज़र्व फॉरेस्ट और इस क्षेत्र की लहरदार पहाड़ियों से निकलने वाली छोटी धाराओं से जल ग्रहण करती है। नदी मुख्य रूप से मानसूनी वर्षा पर निर्भर रहती है और दक्षिण-पश्चिम दिशा में बहते हुए गद्दम गाँव (Gaddum Village) के पास लूनार नदी में शामिल होने के पश्चात् एक दक्षिणी मार्ग का अनुसरण करती है।

  • 4. हाल ही में भारत के किस भाग में सिकाडा की एक नई प्रजाति (प्लैटोमिया कोहिमेन्सिस) पाई गई है?

    उत्तर : नगालैंड। नगालैंड के नगा पहाड़ियों में एक नई सिकाडा प्रजाति (प्लैटोमिया कोहिमेन्सिस) पाई गई थी। सिकाडा हेमीप्टेरान कीड़े हैं (जिन्हें वास्तविक बग भी कहा जाता है, ये अपने माउथपार्ट का उपयोग भोजन खाने के लिये करते हैं) जो अपने ज़ोरदार, जटिल और प्रजाति-विशिष्ट ध्वनिक संकेतों या आवाज़ों के लिये जाने जाते हैं। वे पेड़ो के लिये अधिक फायदेमंद होते हैं। इनके द्वारा मिट्टी में वायु रंध्रों का निर्माण कर वायु का संचालन किया जाता है और एक बार जब वे मर जाते हैं, तो उनका शरीर बढ़ते पेड़ों के लिये नाइट्रोजन के एक महत्त्वपूर्ण स्रोत के रूप में काम करता है।

  • 5. भारत का सबसे नया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा किस शहर में स्थित है जो बौद्ध परिपथ का केंद्र भी है?

    उत्तर : कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश का कुशीनगर हवाई अड्डा भारत के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों की सूची में शामिल होने वाला नवीनतम हवाई अड्डा है। अपेक्षा की जा रही है कि यह हवाई अड्डा बौद्ध तीर्थ पर्यटन के लिये दक्षिण-पूर्व और पूर्वी एशियाई देशों के लोगों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। कुशीनगर, बौद्ध परिपथ- जिसमें लुंबिनी, सारनाथ, गया और अन्य तीर्थस्थल शामिल हैं, का केंद्र है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow