इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: सितंबर 2021 (II)

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस जल निकाय की पहचान कीजिये जहाँ हाल ही में फुकुतोकू-ओकानोबा सबमरीन ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था:

    उत्तर : प्रशांत महासागर (जापान)। हाल ही में फुकुतोकू-ओकानोबा सबमरीन ज्वालामुखी (Fukutoku-Okanoba Submarine Volcano) में जापान से दूर प्रशांत महासागर में विस्फोट हुआ है। इससे पहले हवाई के किलाउआ ज्वालामुखी में भूकंप के तेज़ झटके और ज़मीन में उभार देखा गया। यह जापान के दक्षिण इवो जिमा द्वीप से पाँच किलोमीटर उत्तर में समुद्र से लगभग 25 मीटर नीचे स्थित है।

  • 2. हाल ही में समाचारों में रहा माघरेब क्षेत्र कहाँ स्थित है, जहाँ भारत ने अल्जीरिया के साथ अपना पहला नौसैनिक अभ्यास किया?

    उत्तर : उत्तरी अफ्रीका (भूमध्य सागर के तट पर)। हाल ही में भारतीय और अल्जीरियाई नौसेनाओं ने समुद्री सहयोग बढ़ाने हेतु अल्जीरियाई तट पर पहले नौसैनिक अभ्यास में भाग लिया। अल्जीरिया के साथ नौसैनिक अभ्यास भारत के लिये महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह रणनीतिक रूप से माघरेब क्षेत्र (भूमध्य सागर की सीमा से लगे उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्र) में स्थित है और अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है।

  • 3. विश्व व्यापार संगठन का सचिवालय किस देश में स्थित है?

    उत्तर : स्विट्ज़रलैंड। विश्व व्यापार संगठन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्थापित टैरिफ और व्यापार पर अधिमान्य समझौते (General Agreement on Tariffs- GATT) का उत्तरवर्ती है। इसका उद्देश्य व्यापार प्रवाह को सुचारू रूप से, स्वतंत्र रूप से और अनुमानित रूप से मदद करना है। इसके सदस्य देशों के संख्या 164 है, जो विश्व व्यापार में 98% हिस्सेदारी रखते हैं। विश्व व्यापार संगठन सचिवालय जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में स्थित है।

  • 4. हाल ही में यूनेस्को के अंतर्गत मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल की गई ‘हॉकर संस्कृति’ का संबंध किस देश से है?

    उत्तर : सिंगापुर। हाल ही में सिंगापुर के हॉकर संस्कृति (Hawker Culture) को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया है। सिंगापुर में हॉकर एक जीवंत संस्कृति (Living Heritage) है जो स्ट्रीट फूड तैयार करने वालों, सामुदायिक भोजन कक्ष में भोजन करने और मिलने वाले लोगों की वजह से विकसित हुई है। यह सिंगापुर की बहुसांस्कृतिक पहचान (Multicultural Identity) को एक व्यक्ति और एक राष्ट्र के रूप में दर्शाती है तथा सभी जातियों व सामाजिक स्तरों से परे सिंगापुर की यह पहचान दृढ़ता के साथ प्रदर्शित होती है।

  • 5. विश्व में लिथियम के सर्वाधिक भंडार वाले देश को चिह्नित कीजिये:

    उत्तर : चिली। यह एक नरम तथा चाँदी के समान सफेद धातु है। मानक परिस्थितियों में यह सबसे हल्की धातु और सबसे हल्का ठोस तत्त्व है। यह अत्यधिक प्रतिक्रियाशील और ज्वलनशील है, अत: इसे खनिज तेल के रूप में संग्रहीत किया जाना चाहिये। इसके सर्वाधिक भंडार वाले देश है- चिली> ऑस्ट्रेलिया> अर्जेंटीना

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow