इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप : अगस्त 2021 (I)

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ ‘पेन्सिलुंगपा ग्लेशियर’ स्थित है:

    उत्तर : लद्दाख (ज़ांस्कर घाटी)। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी (WIHG) के एक हालिया अध्ययन के अनुसार, लद्दाख की ज़ांस्कर घाटी में स्थित पेन्सिलुंगपा ग्लेशियर के तापमान में वृद्धि और सर्दियों के दौरान कम बर्फबारी होने के कारण यह ग्लेशियर पीछे खिसक रहा है। यह ज़ांस्कर घाटी (लद्दाख) के उत्तर पश्चिमी हिस्से में स्थित है। ग्लेशियर के अपक्षय क्षेत्र का अधिकांश भाग मलबा ढका हुआ है। इसी हिमनद के थूथन से सुरू नदी का उद्गम हुआ है। यह ग्लेशियर मानसून-शुष्क ट्रांजीशन क्षेत्र में आता है।

  • 2. हाल ही में रामसर स्थल के रूप में नामित 'भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य' कहाँ स्थित है?

    उत्तर : हरियाणा। हाल ही में रामसर कन्वेंशन ने भारत में चार नई आर्द्रभूमियों (हरियाणा में भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य तथा हरियाणा में सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और गुजरात में थोल झील वन्यजीव अभयारण्य तथा गुजरात से वाधवाना आर्द्रभूमि) को वैश्विक महत्त्व की आर्द्रभूमियों के रूप में नामित किया है। भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य मानवनिर्मित मीठे पानी की आर्द्रभूमि है। यह हरियाणा में सबसे बड़ी आर्द्रभूमि है। रामसर कन्वेंशन आर्द्रभूमि के संरक्षण और सतत् उपयोग के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है।

  • 3. हाल ही में समाचारों में रहा 'हलाम समुदाय' भारत के किस राज्य से संबंधित है?

    उत्तर : त्रिपुरा। जातीय रूप से हलाम समुदाय (त्रिपुरा में अनुसूचित जनजाति के रूप में वर्गीकृत) तिब्बती-बर्मी जातीय समूह की कुकी-चिन जनजातियों से संबंधित हैं। उनकी भाषा भी कमोबेश तिब्बती-बर्मन समुदाय से मिलती-जुलती है। हलाम को मिला कुकी (Mila Kuki) के रूप में भी जाना जाता है, हालाँकि वे भाषा, संस्कृति और जीवनशैली के संदर्भ में कुकी से काफी अलग हैं अर्थात् इनकी संस्कृति कुकी से मेल नहीं खाती है। 2011 की जनगणना के अनुसार, उनकी कुल जनसंख्या 57,210 है तथा यह संपूर्ण राज्य में पाए जाते है। हलाम विशिष्ट प्रकार के "टोंग घर" (Tong Ghar) में रहते हैं जो विशेष रूप से बाँस और चान घास से बने होते हैं। मैदानी क्षेत्रों में खेती के अतिरिक्त वे अभी भी झूम खेती करते हैं तथा अन्य वैकल्पिक कार्यों के अलावा दोनों गतिविधियों पर निर्भर हैं।

  • 4. हाल ही में भारत के किस राज्य में 'कैस्केड मेंढक' की प्रजाति खोजी गई है?

    उत्तर : अरुणाचल प्रदेश। हाल ही में शोधकर्त्ताओं की एक टीम ने अरुणाचल प्रदेश में कैस्केड मेंढक (Cascade Frog) की एक नई प्रजाति की खोज की है। यह मुख्य रूप से भूरे रंग का मेंढक है जिसका आकार लगभग 4 सेमी से 7 सेमी के बीच होता है। इसे औपचारिक रूप से अमोलोप्स एडिकोला (Amolops Adicolasp.nov.) के रूप में वर्णित किया गया है, जो कि रूपात्मक रूप से वर्ण/रंग के मामले में अपने जन्मदाताओं से अलग होता है। इस भिन्नता में वयस्क मेंढक आकार, शरीर का रंग और चिह्न, त्वचा की बनावट, थूथन का आकार, पैरों की संरचना और डिजिट टिप जैसे आकृति विज्ञान शामिल हैं। अरुणाचल प्रदेश की आदि पहाड़ियों में रहने वाली स्वदेशी आदि जनजाति के नाम पर इसका नाम आदि कैस्केड मेंढक (अमोलोप्स एडिकोला) रखा गया है। आदि का शाब्दिक अर्थ "पहाड़ी" या "पहाड़ की चोटी" है। ऐतिहासिक रूप से इस क्षेत्र को अबोर पहाड़ियों के नाम से भी जाना जाता था।

  • 5. उस विश्व धरोहर स्थल की पहचान कीजिये, जिसमें विजयनगर साम्राज्य की राजधानी शहर के अवशेष शामिल हैं और वह तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित है?

    उत्तर : हम्पी (बेल्लारी ज़िला, कर्नाटक)। कर्नाटक के विजयनगर ज़िले में स्थित ‘हम्पी’ में मुख्य रूप से प्रसिद्ध हिंदू साम्राज्य- विजयनगर साम्राज्य (14वीं-16वीं शताब्दी) की राजधानी के अवशेष मौजूद हैं। यह मध्य कर्नाटक के बेल्लारी ज़िले में तुंगभद्रा बेसिन में लगभग 4187.24 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। ‘हम्पी’ के विशिष्ट व मनमोहक परिदृश्य में मुख्य तौर पर तुंगभद्रा नदी, पहाड़ी शृंखलाएँ और व्यापक भौतिक अवशेषों के साथ खुले मैदान शामिल हैं। वर्ष 1986 में ‘हम्पी’ को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow