इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (II) : अप्रैल 2021

मैप आधारित प्रश्न
  • 1 कैरेबियन क्षेत्र में उस द्वीप की पहचान करें जहाँ हाल ही में एक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था:

    उत्तर : सेंट विंसेंट द्वीप (ला सॉफरियर ज्वालामुखी)। कैरेबियन क्षेत्र अमेरिका के दक्षिण में, मैक्सिको के पूर्व और मध्य में तथा दक्षिण अमेरिका के उत्तर में स्थित क्षेत्र है जिसमें कैरेबियन सागर तथा इसके द्वीप शामिल हैं। ला सॉफरियर ज्वालामुखी कैरेबियाई द्वीप सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस (Saint Vincent and the Grenadines) में स्थित एक सक्रिय स्ट्रैटोवोलकानो (Active Stratovolcano) है। दक्षिणी कैरेबियन क्षेत्र में स्थित सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में 30 से अधिक द्वीप और प्रवाल भित्तियाँ स्थित हैं, जिनमें से नौ द्वीपों पर आबादी पाई जाती है।

  • 2 उस स्थान को चिह्नित कीजिये जहाँ हाल ही में टेरोसॉर का एक नया जीवाश्म पाया गया है:

    उत्तर : लिओनिंग स्थित तिओजिशन स्थलाकृति, चीन। चीन के लिओनिंग स्थित तिओजिशन स्थलाकृति में नई टेरोसॉरस प्रजाति के एक ऐसे जीवाश्म की खोज की गई है जो लगभग 160 मिलियन वर्ष पुराना है। इसे 'कुनपेंगोप्टेरस एंटीपॉलिकैटस' (Kunpengopterus Antipollicatus) नाम दिया गया है, जिसे 'मंकीडक्टाइल' भी कहा जाता है। भौगोलिक रूप से तिओजिशन संरचना व्यापक रूप से चीन के पश्चिमी लिओनिंग प्रांत और उसके सीमावर्ती प्रांत उत्तरी हेबै (Hebei) में विस्तृत है। यह स्थलीय संरचना मध्यवर्ती लावा और पाइरोक्लास्टिक चट्टानों से निर्मित है, जो मूलत: ज्वालामुखीय चट्टानों और अवसादी निक्षेपों से मिलकर बनी है। यहाँ प्रचुर मात्रा में कुशल विधि द्वारा संरक्षित जीवाश्म पौधे [पत्ते, बीज और फल, अनुमेय राइजोम्स (permineralized rhizomes) तथा लकड़ी सहित] आदि मौजूद हैं।

  • 3 उस झील की पहचान कीजिये जहाँ हाल ही में विश्व के सबसे बड़े‘अंडरवाटर न्यूट्रिनो टेलीस्कोप’ को स्थापित किया गया है:

    उत्तर : बैकाल झील (साइबेरिया, रूस)। रूस के वैज्ञानिकों ने साइबेरिया स्थित विश्व की सबसे गहरी झील (बैकाल झील) में ‘बैकाल-GVD (गीगाटन वॉल्यूम डिटेक्टर) नामक दुनिया का सबसे बड़ा ‘अंडरवाटर न्यूट्रिनो टेलीस्कोप’ लॉन्च किया है। इस टेलीस्कोप का निर्माण वर्ष 2016 में इसलिये शुरू किया गया था ताकि न्यूट्रिनो नामक रहस्यमयी मूलभूत कणों का विस्तृत अध्ययन किया जा सके और उनके संभावित स्रोतों का निर्धारण किया जा सके। यह दुनिया के तीन सबसे बड़े न्यूट्रिनो डिटेक्टरों में से एक है अन्य दो डिटेक्टरों में दक्षिणी ध्रुव में स्थित IceCube और भूमध्य सागर में स्थित ANTARES शामिल हैं। GVD को उच्च-ऊर्जा न्यूट्रिनो का पता लगाने के लिये डिज़ाइन किया गया है जो कि पृथ्वी के कोर से या सूर्य में परमाणु प्रतिक्रियाओं के दौरान उत्पन्न हो सकते हैं।

  • 4. यूरोपीय संघ की उस सदस्य राष्ट्र की पहचान कीजिये जो यूनाइटेड किंगडम के साथ भूमि सीमा साझा करता है:

    उत्तर : आयरलैंड। यूनाइटेड किंगडम उत्तर पश्चिमी यूरोप में एक स्थिति द्वीप राष्ट्र है। यह इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बना है। यूनाइटेड किंगडम, यूरोपीय संघ के सदस्य राज्य आयरलैंड के साथ अपनी सीमा साझा करता है। वर्ष 1973 से ब्रिटेन यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र था, किंतु वर्ष 2016 में हुए एक जनमत संग्रह के दौरान ब्रिटेन ने 31 जनवरी, 2020 को स्वेच्छा से अपनी सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया था। यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) तथा उत्तरी आयरलैंड के मध्य संबंधों की शुरुआत वर्ष 1957 में ‘यूरोपियन कम्युनिटी’ (यूरोपीय संघ का पूर्ववर्ती) की स्थापना के साथ हुई थी।

  • 5 उस देश को चिह्नित कीजिये जहाँ वर्ष 1915-16 में ओटोमन तुर्कों द्वारा बड़े पैमाने पर हत्याएँ की गईं थीं और हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस घटना को नरसंहार के रूप में मान्यता दी है:

    उत्तर : अर्मेनिया। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने वर्ष 1915-16 में ऑटोमन तुर्कों (Ottoman Turks) द्वारा अर्मेनियाई लोगों की सामूहिक हत्याओं को आधिकारिक तौर पर ‘नरसंहार’ (Genocide) के रूप में मान्यता दी। अर्मेनियाई प्रवासी 24 अप्रैल को ‘अर्मेनियाई नरसंहार स्मरण दिवस’ (Armenian Genocide Remembrance Day) के रूप में मनाते हैं। अर्मेनियाई नरसंहार को 20वीं सदी का पहला नरसंहार कहा जाता है। यह वर्ष 1915 से 1917 तक तुर्क साम्राज्य में हुए अर्मेनियाई लोगों के व्यवस्थित विनाश को उल्लेखित करता है। एक अनुमान के अनुसार, उपचार के अभाव, दुर्व्यवहार, भुखमरी और नरसंहार के कारण इस दौरान लगभग 1.5 लाख अर्मेनियाई लोगों की मृत्यु हुई थी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2