इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (II) : मार्च 2021

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस स्थान को चिह्नित कीजिये जिसे अफ्रीका का दक्षिणतम बिंदु माना जाता है:

    उत्तर : केप अगुलहास (दक्षिण अफ्रीका)। यह एक मिथ्या धारणा है कि केप ऑफ गुड होप अफ्रीका का दक्षिणी छोर है। समकालीन भौगोलिक जानकारी के अनुसार, अफ्रीका का सबसे दक्षिणी बिंदु केप अगुलहास है जो पूर्व और दक्षिण-पूर्व में लगभग 150 किमी. दूर स्थित है। अगुलहास की गर्म जलधारा (हिंद महासागर) बेंगुला की ठंडी जलधारा (अटलांटिक महासागर) से केप-अगुलहास और केप प्वाइंट (केप ऑफ गुड होप से लगभग 1.2 किमी. पूर्व) के मध्य मिलती है।

  • 2. उस देश की पहचान कीजिये जहाँ से तापी (TAPI) पाइपलाइन की शुरुआत होती है:

    उत्तर : तुर्कमेनिस्तान। TAPI पाइपलाइन 1,814 किमी. की प्राकृतिक गैस पाइपलाइन है जो तुर्कमेनिस्तान से शुरू होकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान होते हुए भारत तक पहुँचती है। इसे ‘पीस पाइपलाइन‘ परियोजना भी कहा जाता है। इसका उद्देश्य तुर्कमेनिस्तान के गैस आपूर्ति एवं भंडार का मुद्रीकरण करना तथा पड़ोसी देशों में प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देना और ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। इस परियोजना को TAPI पाइपलाइन कंपनी (TPCL) द्वारा विकसित किया जा रहा है, जो चार अलग-अलग राज्यों के स्वामित्व वाली गैस कंपनियों [तुर्कमेन्गज (तुर्कमेनिस्तान), अफगान गैस (अफगानिस्तान), अंतर-राज्यीय गैस सेवा (पाकिस्तान) और गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा इंडियन ऑयल (भारत)] का एक संघ है।

  • 3 उस देश की पहचान कीजिये जिसे छह डिग्री चैनल द्वारा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से अलग किया जाता है:

    उत्तर : इंडोनेशिया। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Island) बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के संधि-स्थल पर स्थित है। यह 572 द्वीपों का एक समूह है, जो दुनिया के सबसे व्यस्त व्यापार मार्गों पर फैला हुआ है। भौगोलिक दृष्टि से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह दक्षिण एशिया को दक्षिण-पूर्व एशिया से जोड़ता है। भारत का दक्षिणी छोर इंदिरा पॉइंट है जिसे इसे पैग्मलियन पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है और यह निकोबार द्वीप समूह के सबसे दक्षिणी बिंदु में स्थित है। इंडोनेशिया का रोंडो द्वीप सुमात्रा प्रांत का सबसे उत्तरी द्वीप है और यह लघु अंडमान द्वीप के दक्षिण में लगभग 163 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह पॉइंट 47 मीटर ऊँचा है। यह छह-डिग्री चैनल भूमध्य रेखा के 6 डिग्री उत्तर में स्थित है इसलिये इसे जिसे 6-डिग्री चैनल कहा जाता है।

  • 4 उन जल निकायों की पहचान कीजिये जो स्वेज़ नहर के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं:

    उत्तर : 4 (a) भूमध्य सागर और 4 (b )लाल सागर। स्वेज़ नहर एक कृत्रिम समुद्र-स्तरीय जलमार्ग (Waterway) है जो उत्तर से दक्षिण की ओर बहते हुए भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) को लाल सागर (Red Sea) से जोड़ता है। यह नहर अफ्रीका को एशिया महाद्वीप से अलग करती है। यह एशिया और यूरोप के बीच सबसे छोटा समुद्री मार्ग प्रदान करती है। यह विश्व की सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली शिपिंग लेन में से एक है, जिसमें विश्व के कुल व्यापार का 12% से अधिक का व्यापार होता है।

  • 5 उस देश की पहचान कीजिये जहाँ ‘संगे नेशनल पार्क’ अवस्थित है:

    उत्तर : इक्वाडोर। हाल ही में इक्वाडोर स्थित संगे (Sangay) ज्वालामुखी में हुए विस्फोट हुआ। संगे ज्वालामुखी इक्वाडोर के साथ-साथ विश्व के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। संगे एंडीज़ के उत्तरी ज्वालामुखी क्षेत्र में स्थित सबसे दक्षिणी मिश्रित ज्वालामुखी (लावा और राख की वैकल्पिक परतों से बना एक ज्वालामुखी) है। यह 5230 मीटर ऊँचा है। संगे राष्ट्रीय उद्यान एंडीज़ पर्वतों के पूर्वी हिस्से में इक्वाडोर के मध्य भाग में स्थित है। यह एक विश्व धरोहर स्थल है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2