इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (II): नवंबर 2020

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. नागोर्नो-काराबाख़ विवादित क्षेत्र पर सैन्य संघर्ष में शामिल देशों को चिह्नित कीजिये:

    उत्तर : (A) अर्मेनिया और (B) अज़रबैजान। वर्तमान में यह क्षेत्र अज़रबैजान की सीमा के अंतर्गत आता है परंतु इसकी अधिकांश आबादी आर्मीनियाई मूल के लोगों की है, जो इस क्षेत्र में वर्षों से चले आ रहे संघर्ष का सबसे बड़ा कारण है। नागोर्नो-करबख क्षेत्र काकेशस पर्वत श्रृंखला के दक्षिणी भाग और आर्मीनियाई पर्वतीय मैदान के पूर्वी भाग के बीच स्थित है। नागोर्नो-करबख क्षेत्र एक समय में आर्मीनियाई साम्राज्य का एक हिस्सा था, परंतु अपने लंबे इतिहास के दौरान यह दक्षिण काकेशस (South Caucasus) में आए कई साम्राज्यों (रोमन, फारसियों, ऑटोमन, रूसी और सोवियत संघ) का साक्षी रहा है।

  • 2. उस शहर की पहचान कीजिये जहाँ शाहिद बहिश्ती और शाहिद कलंतरी बंदरगाह स्थित हैं:

    उत्तर : चाबहार (ईरान)। चाबहार पोर्ट ओमान की खाड़ी पर स्थित है। यह बंदरगाह ईरान के एकमात्र समुद्री बंदरगाह के रूप में कार्य करता है और चाबहार शहर में 2 बंदरगाह स्थित हैं - शाहिद बहिश्ती और शाहिद कलंतरी बंदरगाह। शाहिद कलंतरी बंदरगाह एक पुराना बंदरगाह है, जिसमें ज़्यादातर यात्री जहाज़ों और छोटे कंटेनर फीडर जहाज़ों का आवागमन होता है। शाहिद बहिश्ती बंदरगाह में 4 चरणों में बड़ी विकास योजनाएँ चल रही हैं। दिसंबर 2017 में, चाबहार पोर्ट के चरण-I का उद्घाटन किया गया था। चाबहार भारत के लिये अफगानिस्तान और मध्य एशिया के द्वार खोल सकता है। यह बंदरगाह एशिया, अफ्रीका और यूरोप को जोड़ने की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ स्थान है।

  • 3. उस देश की पहचान कीजिये जिसने हाल ही में चंद्रमा की सतह से चट्टानों के नमूने लाने के लिये एक मानव रहित अंतरिक्षयान लॉन्च किया है:

    उत्तर : चीन। हाल ही में चीन ने चंद्रमा की सतह से चट्टानों और मलबों के नमूने लाने के लिये रोबोटिक स्पेसक्राफ्ट ‘चांग ई-5’(Chang'e-5) को लॉन्च किया है। यह किसी भी राष्ट्र द्वारा चार दशकों में चंद्रमा से नमूने प्राप्त करने का पहला प्रयास है। ‘चांग-ई 5’ मिशन, जिसका नाम चीन की पौराणिक कथाओं की चंद्रमा देवी के नाम पर रखा गया है, वैज्ञानिकों को चंद्रमा की उत्पत्ति और निर्माण के बारे में अधिक समझने में मदद करने के लिये चंद्रमा की सतह से चट्टानों के नमूनों को संग्रहीत करने का प्रयास करेगा।

  • 4. ‘टाइग्रे क्षेत्र’ जो हाल ही में सैन्य ऑपरेशन के कारण समाचारों में देखा गया, कहाँ स्थित है?

    उत्तर : इथियोपिया। टाइग्रे क्षेत्र इथियोपिया का सबसे उत्तरी क्षेत्र है। इथियोपिया के प्रधान मंत्री अबी अहमद ने टाइग्रे क्षेत्र में सैन्य अभियान जारी रखने का निर्णय लिया है, यह नागरिक संघर्ष की स्थिति से बचने के लिये उठाया गया एक कदम है। अप्रैल 2018 में इथियोपिया का प्रधानमंत्री बनने के बाद, अबी अहमद ने राजनीतिक विरोध की ओर कदम बढ़ाए, लोकतांत्रिक सुधारों की शुरुआत की, मीडिया पर अंकुश लगाया और इरिट्रिया के साथ शांति स्थापित के जिसके चलते उन्हें वर्ष 2019 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

  • 5. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ से हाल ही में जेसन निरंतरता सेवा (Jason-CS) मिशन शुरू किया गया था?

    उत्तर : कैलिफोर्निया। महासागरों की निगरानी करने के लिये तैयार किये गए काॅपरनिकस सेंटिनल-6 माइकल फ्रेइलिच उपग्रह (Copernicus Sentinel-6 Michael Freilich Satellite) को 21 नवंबर, 2020 को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट (SpaceX Falcon 9 Rocket) के माध्यम से कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग वायुसेना अड्डे (Vandenberg Air Force) से लॉन्च किया गया। इस उपग्रह को जेसन-सीएस मिशन के तहत लॉन्च किया गया है। जेसन-सीएस मिशन (Jason-CS Mission) को समुद्र के बढ़ते स्तर को मापने के लिये डिज़ाइन किया गया है, जो यह समझने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है कि पृथ्वी की जलवायु कैसे बदल रही है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2