1.1
|
दृष्टि मेंटरशिप प्रोग्राम (प्रिलिम्स) क्या है? |
दृष्टि मेंटरशिप प्रोग्राम (प्रिलिम्स) 85 दिनों तक चलने वाला एक विशिष्ट कार्यक्रम है जिसमें लगभग 1000 विद्यार्थियों को दैनिक टाइम-टेबल के अनुसार अध्ययन संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे प्रारंभिक परीक्षा आसानी से उत्तीर्ण कर सकें। अध्ययन संबंधी सहायता में क्विक रिवीज़न क्लासेज़, नियमित रूप से विषयवार टेस्ट्स, संशय-समाधान सत्र, साइंटिफिक फीडबैक व्यवस्था, रणनीति संबंधी चर्चाएँ, विद्यार्थी के ठोस व कमज़ोर क्षेत्रों का आकलन करना और कमज़ोर क्षेत्रों का उचित समाधान करना आदि शामिल है। यह पूरी सहायता मेंटर्स और अध्यापकों की टीम के माध्यम से प्रदान की जाएगी। |
1.2
|
कार्यक्रम का लक्ष्य |
इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि पिछले कुछ वर्षों से कमज़ोर हो रहे हिंदी माध्यम के परिणाम को सुधारा जा सके। वर्तमान में प्रारंभिक परीक्षा की चुनौती काफी कठिन हो गई है। हमारी कोशिश है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से दृष्टि के विद्यार्थियों के लिये प्रारंभिक परीक्षा को आसान बना सकें। |
1.3
|
शुल्क |
यह कार्यक्रम दृष्टि में पढ़ चुके या पढ़ रहे हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लिये ही है। उनके लिये यह कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। |
1.4
|
कुल स्थान |
हिंदी माध्यम के इस कार्यक्रम में कुल 1000 स्थान उपलब्ध हैं। हमारी नवनिर्मित मेंटरशिप लाइब्रेरी (नेहरू विहार) में लगभग 350 स्थान हैं। 1000 विद्यार्थियों को 6-6 घंटों की तीन शिफ्ट्स में विभाजित करके लाइब्रेरी सुविधा दी जाएगी। बाकी समय में विद्यार्थियों को अपने कमरे पर पढ़ना होगा। |
1.5
|
ऑफलाइन या ऑनलाइन? |
इस वर्ष यह मेंटरशिप प्रोग्राम सिर्फ ऑफलाइन प्रारूप में उपलब्ध है। इसमें विद्यार्थियों को अपनी शिफ्ट के अनुसार हमारी लाइब्रेरी में आकर पढ़ना होगा और मेंटर्स से निरंतर संवाद करना होगा। हाँ, उन्हें बहुत सारे टेस्ट ऑनलाइन फॉर्मेट में भी देने होंगे। ये टेस्ट हमारी ऐप और वेबसाइट दोनों प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे। विद्यार्थी अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप की मदद से निश्चित समय-सीमा के दौरान ये टेस्ट दे सकेंगे। |
1.6
|
यह कोर्स कहाँ उपलब्ध है? |
इस वर्ष यह कार्यक्रम सिर्फ मुखर्जी नगर (दिल्ली) केंद्र पर ही उपलब्ध है। आगामी वर्षों में इसे जयपुर और प्रयागराज केंद्रों पर भी शुरू किये जाने की योजना है।
इस कार्यक्रम के विद्यार्थियों के लिये टीम दृष्टि ने नेहरू विहार केंद्र (दिल्ली) पर एक अत्यंत सुविधासंपन्न लाइब्रेरी विकसित की है। जो विद्यार्थी इस कार्यक्रम के लिये चुने जाएंगे, उन्हें उस लाइब्रेरी में बैठने की सुविधा भी निशुल्क दी जाएगी। |
1.7
|
कोर्स में शामिल होने की अर्हताएँ |
|
1.8
|
कोर्स किसके लिये ज़्यादा लाभदायक है? |
मेंटरशिप प्रोग्राम उन उम्मीदवारों के लिये सबसे ज़्यादा उपयुक्त है :
|
1.9
|
सामान्य अध्ययन + सीसैट |
मेंटरशिप कार्यक्रम में सामान्य अध्ययन व सीसैट दोनों प्रश्नपत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। विद्यार्थियों की विशिष्ट आवश्यकताओं के आधार पर सीसैट का अनुपात कम या अधिक किया जाएगा। जो विद्यार्थी सीसैट में बहुत अच्छे होंगे, उन्हें इस प्रश्नपत्र से छूट दी जाएगी। |
2.1
|
कोर्स की संरचना |
कार्यक्रम में शामिल उम्मीदवारों को 85 दिनों के लिये दैनिक लक्ष्यों पर आधारित शेड्यूल दिया जाएगा। उन्हें उस शेड्यूल के अनुसार विशेष टॉपिक्स को कवर करना होगा। हम उन्हें विषयवार क्विक रिवीज़न क्लासेज़ उपलब्ध कराएंगे ताकि वे संबंधित विषय को तेज़ी से दोहरा सकें। उनकी प्रगति का आकलन करने के लिये हर तीसरे दिन 50 प्रश्नों (MCQs) का एक टेस्ट लिया जाएगा। प्रत्येक खंड के पूरा होने के बाद, समग्र समीक्षा हेतु 100 प्रश्नों (सीसैट में 80 प्रश्न) वाले रिवीज़न टेस्ट आयोजित किये जाएंगे।
हर टेस्ट के प्रत्येक प्रश्न की व्याख्या सॉफ्ट कॉपी के साथ-साथ वीडियो प्रारूप में भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवार अपने मेंटर्स के साथ नियमित रूप से चर्चा कर सकेंगे। साथ ही, उनके संशय दूर करने के लिये संबंधित फैकल्टी के साथ संशय-समाधान सत्रों की व्यवस्था भी की जाएगी। जटिल डेटा अनेलिटिक्स के माध्यम से उम्मीदवारों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा तथा उनकी प्रगति पर नज़र रखी जाएगी। विशेष रूप से तैयार किये गए सॉफ़्टवेयर की सहायता से हम विभिन्न मापदंडों जैसे वैचारिक स्पष्टता, कठिन प्रश्नों को हल करना, एलिमिनेशन मेथड (गलत विकल्प को हटाना) का कुशल उपयोग, विभिन्न खंडों, विषयों और उप-विषयों आदि में तुलनात्मक पकड़ के आधार पर विद्यार्थियों के प्रदर्शन का आकलन करने में सक्षम होंगे। इनमें से कुछ अनेलिटिक्स विद्यार्थियों को उपलब्ध होंगे ताकि वे आत्म-मूल्यांकन कर सकें औरअन्य प्रतिभागियों की तुलना में अपना स्तर समझ सकें। मार्गदर्शकों (मेंटर्स) की टीम के पास अलग-अलग अनेलिटिक्स तक पहुँच होगी जिसके आधार पर वे सभी उम्मीदवारों के लिये एक प्रभावी रणनीति तैयार करेंगे। |
2.2
|
सामान्य अध्ययन के विभिन्न खंडों के लिये दिनों का वितरण |
विगत वर्षों के प्रश्नपत्रों के विश्लेषण के आधार पर सामान्य अध्ययन के प्रत्येक खंड के लिये दिनों का वितरण बहुत ध्यानपूर्वक किया गया है। यह वितरण इस प्रकार है :
|
2.3
|
सीसैट के विभिन्न खंडों के आधार पर दिनों का वितरण |
सीसैट के टॉपिक्स को मोटे तौर पर तीन खंडों में बाँटा गया है : तर्कशक्ति (रीज़निंग), गणित और बोधगम्यता (कॉम्प्रिहेंशन)। चूँकि कॉम्प्रिहेंशन के लिये अभ्यास की ही आवश्यकता होती है, इसलिये हम अन्य खंडों के साथ इस पर लगातार काम करते रहेंगे। रीज़निंग पर अधिक ध्यान दिया जाएगा ताकि वे विद्यार्थी भी सीसैट को आसानी से क्वालिफाई कर सकें जिनकी पृष्ठभूमि गणित की नहीं रही है।
सीसैट के अलग-अलग खंडों के अनुसार दिनों वितरण का इस प्रकार है:
|
2.4
|
टेस्ट्स का शेड्यूल |
सामान्य अध्ययन के दैनिक शेड्यूल में दिये गए टॉपिक्स के अनुसार प्रायः हर तीसरे दिन 50 प्रश्नों का सेक्शनल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। सीसैट में हर चौथे या पाँचवें दिन सेक्शनल टेस्ट आयोजित किये जाएंगे।
प्रत्येक खंड के अंत में एक रिवीज़न टेस्ट आयोजित किया जाएगा जिसमें सामान्य अध्ययन के टेस्ट में 100 प्रश्न और सीसैट के टेस्ट में 80 प्रश्न शामिल होंगे। आगे बढ़ने के लिये अभ्यर्थियों को प्रत्येक टेस्ट में भाग लेना होगा। यदि कोई उम्मीदवार किसी खंड में इतनी परीक्षाएँ देने के बाद कुछ और परीक्षाओं के लिये अनुरोध करता है तो उसकी सहायता करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, इस कार्यक्रम के अंत में, सभी विद्यार्थियों को दृष्टि प्रिलिम्स टेस्ट सीरीज़ के सामान्य अध्ययन और सीसैट के 5-5 टेस्ट्स में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। |
2.4.1
|
सामान्य अध्ययन के टेस्ट्स का शेड्यूल |
सामान्य अध्ययन के प्रत्येक खंड में टेस्ट्स की संख्या नीचे दी गई है:
|
2.4.2
|
सीसैट के टेस्ट्स का शेड्यूल |
सीसैट में निम्नलिखित संख्या में टेस्ट आयोजित किये जाएंगे :
|
2.5
|
मार्गदर्शकों (मेंटर्स) की भूमिका |
मार्गदर्शक वे व्यक्ति होंगे जिन्हें सिविल सेवा मुख्य परीक्षा और/या साक्षात्कार का प्रत्यक्ष अनुभव है; तथा जिनके पास परीक्षा की तैयारी के विभिन्न तरीकों की समझ है। प्रत्येक अभ्यर्थी एक मेंटर या मेंटर्स के समूह से जुड़ा होगा जो पूरे कार्यक्रम के दौरान उसका मार्गदर्शन करेंगे। |
2.6
|
अध्यापकों की भूमिका |
मेंटरशिप कार्यक्रम का संबंध कक्षाओं से कम है क्योंकि इसमें वे अभ्यर्थी होंगे जो एक बार पूरा पाठ्यक्रम पढ़ चुके हैं। यह कार्यक्रम ज़्यादा से ज़्यादा पुनरावृत्ति, अभ्यास, फीडबैक, सुधार और समय प्रबंधन से संबंधित है। इसलिये इस कार्यक्रम में अध्यापकों की भूमिका सीमित है।
फिर भी, इस कार्यक्रम में हमारे अध्यापक समूह की भागीदारी तीन स्तरों पर होगी:
|
2.7
|
पाठ्य सामग्री |
चूँकि मेंटरशिप कार्यक्रम पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति व अभ्यास पर केंद्रित है, इसलिये हम उम्मीद करते हैं कि विद्यार्थी अपनी तैयारी के लिये उन नोट्स व पुस्तकों का अनुसरण करेंगे जिनका उपयोग वे अब तक करते आए हैं।
इस कार्यक्रम के प्रतिभागी के रूप में उन्हें निम्नलिखित पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराई जाएगी :
|
2.8
|
अनुशासन और नियम |
मेंटरशिप प्रोग्राम छात्रों से कठिन परिश्रम और सख्त अनुशासन की मांग करता है ताकि वे अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकें। इसलिये, इस कार्यक्रम में शामिल छात्रों के लिये आवश्यक है कि वे निम्नलिखित शर्तों को पूरा करें :
|
3.1
|
दो ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स |
इस कार्यक्रम के विद्यार्थियों को मुख्य रूप से दो परस्पर संबंधित प्लेटफार्मों से जुड़ना होगा :
|
3.2
|
दृष्टि लर्निंग ऐप |
विद्यार्थियों को लगभग सभी सुविधाएँ दृष्टि लर्निंग ऐप पर मिलेंगी। वे ऐप के 'माई कोर्सेज़' टैब में जाकर 'प्रिलिम्स मेंटरशिप प्रोग्राम 2022' का एक्सेस प्राप्त कर सकेंगे।
ऐप पर उपलब्ध सुविधाओं में शामिल हैं:
|
3.3
|
दृष्टि लर्निंग वेबसाइट |
विद्यार्थियों की पहुँच हमारी विशेष वेबसाइट www.drishtilearningapp.com के एक विशेष पोर्टल तक होगी, जहाँ उन्हें निम्नलिखित सुविधाएँ मिलेंगी:
नोट 2 : हालाँकि स्टूडेंट पोर्टल दोनों प्लेटफॉर्मों (दृष्टि लर्निंग ऐप और वेबसाइट) पर काम करेगा, लेकिन अनेलिटिक्स का विस्तृत विश्लेषण केवल वेबसाइट पर ही देखा जा सकेगा। |
3.4
|
विद्यार्थियों के प्रदर्शन की ट्रैकिंग |
विद्यार्थी विभिन्न मापदंडों पर अपनी प्रगति का आकलन कर सकें, इसके लिये उन्हें एक समर्पित स्टूडेंट पोर्टल का एक्सेस दिया जाएगा। यह पोर्टल दोनों प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध होगा लेकिन www.drishtilearningapp.com पर अधिक व्यापक होगा। इसलिये विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रदर्शन को वहीं ट्रैक करें।
विद्यार्थी इन मापदंडों पर स्वयं का मूल्यांकन करने में सक्षम होंगे:
|
3.5
|
मेंटर्स द्वारा प्रदर्शन का मूल्यांकन |
ऊपर बताए गए अनेलिटिक्स के अलावा, हमारे मेंटर्स के पास कुछ और अनेलिटिक्स तक भी पहुँच होगी। वे प्रत्येक प्रश्न के बारे में कई संकेतकों के आधार पर विद्यार्थियों के कमज़ोर/औसत/मज़बूत क्षेत्रों को समझने में सक्षम होंगे। इस अंतर्दृष्टि के आधार पर, मेंटर आगे की रणनीति के लिये छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। |
3.6
|
तकनीकी सहायता |
विद्यार्थियों की सुविधा के लिये हमने एक टेक्निकल हेल्पलाइन स्थापित की है जो 24x7 स्तर पर 8010599000 नंबर पर सक्रिय है। दृष्टि लर्निंग ऐप या वेबसाइट से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिये आप हमारी इस टीम से किसी भी दिन और किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं। |
4.1
|
कार्यक्रम की घोषणा |
प्रिलिम्स 2022 के लिये मेंटरशिप प्रोग्राम की घोषणा फरवरी के मध्य में विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर की जाएगी जैसे:
|
4.2
|
प्रवेश प्रक्रिया |
कार्यक्रम में प्रवेश के लिये रविवार 20 फरवरी को एक चयन परीक्षा आयोजित होगी। चयन परीक्षा की विस्तृत जानकारी इसी प्रोस्पेक्टस में आगे (बिंदु क्रमांक 5.1 में) दी गई है। |
4.3
|
ओरिएंटेशन सेशन |
कार्यक्रम शुरू होने से पहले डॉ. विकास दिव्यकीर्ति द्वारा ओरिएंटेशन सेशन लिया जाएगा। इस सेशन में कार्यक्रम की समग्र जानकारी शामिल होगी। इस सेशन को दृष्टि के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया जाएगा। |
4.4
|
कार्यक्रम की शुरुआत और कार्यान्वयन |
|
5.1
|
चयन परीक्षा |
इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिये सिर्फ दृष्टि के भूतपूर्व व वर्तमान विद्यार्थी ही पात्र होंगे। इच्छुक विद्यार्थी इसी वेबसाइट पर प्रोस्पेक्टस के साथ दिये गए लिंक पर उपलब्ध फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।
चयन परीक्षा की प्रणाली निम्नलिखित है :
|
5.2
|
संपर्क करें |
किसी भी प्रकार कठिनाई की कठिनाई होने पर कृपया निम्नलिखित माध्यमों द्वारा हमसे संपर्क करें :
ईमेल : mentorship.hindi@groupdrishti.in मोबाइल : 7669937519 |
5.3
|
आवश्यक दस्तावेज़ |
ऑनलाइन आवेदन करने या केंद्र पर आने से पहले कृपया सुनिश्चित करें कि आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ हैं :
नोट 2 : यदि आप कार्यक्रम की शुरुआत में कोई दस्तावेज़ जमा नहीं कर पाते हैं तो इस कार्यक्रम में आपका प्रवेश अनंतिम माना जाएगा। कुछ दिनों में आपको अपने दस्तावेज़ (जैसे आधार कार्ड) जमा करने ही होंगे। |