दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

Be Mains Ready

  • 29 Dec 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था

    1. भारत में आतंकी वित्तपोषण और मनी लॉन्ड्रिंग का मुकाबला करने में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    2. भारत में यूनिवर्सल बेसिक इनकम संभव है, क्योंकि इसका आकलन आय के अपेक्षाकृत निम्न स्तर पर किया जा सकता है बावज़ूद इसके यह कल्याणकारी लाभ प्राप्त करती है। परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)

    3. प्रभावी सीमा प्रबंधन में प्रौद्योगिकी की भूमिका को स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)

    4. राष्ट्रीय बायोफार्मा मिशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए भारत के स्वास्थ्य मानकों को बदलने में इसकी भूमिका की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    5. डेटा संप्रभुता क्या है? भारत को ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में तब्दील करने में इसके महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    6. भारत के लिये मेथनॉल आधारित अर्थव्यवस्था के महत्त्व पर चर्चा करते हुए इसके अनुप्रयोग में शामिल चुनौतियों को बताए। (150 शब्द)

    7. भविष्य में भारत की ठंड की जरूरतों को पूरा करने के लिये कूलिंग एक्शन प्लान (ICAP) का शुभारंभ किस प्रकार एक साहसिक प्रतिक्रिया है? (150 शब्द)

    8. आपदा जोखिम में कमी सामाजिक और आर्थिक विकास का एक अभिन्न अंग है तथा टिकाऊ विकास के लिये यह भी आवश्यक है। भारत में हाल की प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    9. एक मज़बूत हरित वित्तपोषण पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना और उसे आगे बढ़ाना भारत के हित में है। स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)

    10. भारतीय अर्थव्यवस्था औद्योगिक उत्पादन और सेवा क्षेत्र से अधिक मज़बूत ग्रामीण और कृषि विकास पर निर्भर करती है। स्पष्ट कीजिये (150 शब्द)

    11. सरकार बैंकों के आपसी विलय से तात्‍कालिक लाभ मिल सकता है लेकिन प्रमुख प्रणालीगत चुनौतियाँ अनसुलझी हैं। हाल में किये गए बैंकों के विलय के मद्देनज़र चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    12. भारत की विशिष्टता नागरिक और सैन्य अंतरिक्ष आवश्यकताओं के मध्य चुनाव की ज़रूरतों से अधिक पसंद पर निर्भर करती है। इसे मिशन शक्ति के संदर्भ में स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)

    13. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में भारत के ग्रामीण संकट को कम करने की क्षमता है। आलोचनात्मक टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)

    14. भारत में विमानन क्षेत्र में काफी हद तक सुधार की आवश्यकता है जो कि विभिन्न मोर्चों पर कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। भारत के विमानन क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं के कारणों की पहचान करते हुए उनके निवारण हेतु कुछ उपाय सुझाएंँ। (250 शब्द)

    15. स्वास्थ्य के संदर्भ में भारत का विज़न सार्वजनिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा रोग निवारक से रोग निरोधक दृष्टिकोण की ओर अग्रसर होने का आह्वान करता है। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)

    16. भारतीय श्रम शक्ति में महिलाओं की भागीदारी विश्व स्तर पर सबसे कम है। इसके पीछे के सामाजिक और आर्थिक कारकों की पहचान करते हुए उपचारात्मक सुझाव दीजिये। (250 शब्द)

    17. प्लास्टिक कचरे का उत्पादन पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिये गंभीर खतरा है। इस संबंध में सरकार द्वारा की गई पहलों पर प्रकाश डालते हुए निवारण हेतु अतिरिक्त उपाय सुझाएं। (250 शब्द)

    18. सरकार द्वारा समय-समय पर घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का प्रभाव पहुंँच और बुनियादी सुविधाओं में बाधाओं के कारण सीमित रहता है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)

    19. कृषि विपणन की गुत्थी को हल करने से ही भारतीय किसानों के लिये हरित क्रांति से आय क्रांति को हासिल किया जा सकता है। विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)

    20. इलेक्ट्रिक वाहन (EV) भारत के लिये आकर्षण का क्षेत्र है क्योंकि यह तरल ईंधन की मांग को कम करने की क्षमता रखता है। भारत में ईवी को अपनाने के लाभ और चुनौतियों पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow