हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

Be Mains Ready

  • 24 Dec 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    वर्तमान संदर्भ में निम्नलिखित उद्धरण का क्या अर्थ है? (150 शब्द)

    "कर्तव्य के लिये कर्तव्य।"- कांट (150 शब्द)

    उत्तर

    दृष्टिकोण

    • उद्धरण को विस्तार से बताएँ।
    • उद्धरण का संदर्भ स्पष्ट कीजिये।
    • उपयुक्त उदाहरण दीजिये।
    • निष्कर्ष दीजिये।

    परिचय

    • कांट के अनुसार, नैतिक मूल्य के पालन में किसी के कर्त्तव्य के प्रति स्वार्थरहित प्रदर्शन शामिल होता है। यही कर्त्तव्य के लिये कर्त्तव्य का सिद्धांत है। यहाँ यह विचार निहित है कि कर्त्तव्य का पालन इसके आंतरिक मूल्य के लिये किया जा सकता है न कि परोक्ष लाभ प्राप्त करने के लिये।

    प्रारूप

    • कांट के लिये, मानव कार्य का नैतिक मूल्य उस उद्देश्य पर निर्भर करता है जिस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्य को संपन्न किया जाता है। यह बाहरी परिणामों पर निर्भर नहीं करता है। यदि इरादे नैतिक है, तो बुरे प्रभाव और परिणाम प्राप्त होने पर भी की गई कार्रवाई की निंदा नहीं की जानी चाहिये।
      • उदाहरण के लिये, एक सर्जन को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिये यदि अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण ऑपरेशन गलत हो जाता है तथापि उसके इरादे वास्तविक रूप से नैतिक थे।
    • कांट के सिद्धांत का उद्देश्य (प्राकृतिक प्रवृत्ति, आदतन इच्छाओं जैसे सहानुभूति या सुख की इच्छा) और स्व-हित (शक्ति, प्रसिद्धि, लाभ आदि) के उद्देश्य के विपरीत है। जब कोई क्रिया उत्तरार्द्ध द्वारा प्रस्तावित की जाती है, तो इसका कोई नैतिक मूल्य नहीं होता है।

    निष्कर्ष

    • इस प्रकार, कांट की नैतिकता को लागू करते हुए किसी भी कानून, कर्त्तव्य और दायित्व को नैतिकता के उच्च स्तर के रूप में देखा जाता है। उदाहरण के लिये एक लोक सेवक में सिविल सेवा के प्रति अदम्य समर्पण भाव का होना उचित होगा।
एसएमएस अलर्ट
Share Page