निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
- भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति प्रधानमंत्री में निहित है।
- प्रधानमंत्री सिविल सेवा बोर्ड का पदेन अध्यक्ष होता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 2 |
C) | 1 और 2 दोनों |
D) | न तो 1 और न ही 2 |
केन्द्रीय सरकार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
- संविधान में उपबंध है कि समस्त कैबिनेट मंत्री अनिवार्य रूप से केवल लोकसभा के ही आसीन सदस्य होंगे।
- केन्द्रीय कैबिनेट सचिवालय संसदीय कार्य मंत्रालय के निर्देशाधीन कार्य करता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 2 |
C) | 1 और 2 दोनों |
D) | न तो 1 और न ही 2
|
मंत्रिमंडल सचिवालय के संबंध में निम्नलिखित पर विचार कीजियेः
- मंत्रिमंडल की बैठकों के लिये कार्य सूची तैयार करना।
- मंत्रिमंडलीय समितियों के लिये सचिवालयी सहायता प्रदान करना
- मंत्रालयों को वित्तीय संसाधनों का आवंटन करना।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से मंत्रिमंडल सचिवालय का/के कार्य है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 1 और 2 |
C) | केवल 2 और 3 |
D) | 1, 2 और 3 |
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
- किसी व्यक्ति को उप-प्रधानमंत्री कहना केवल राजनीतिक निर्णय है।
- संविधान उप-प्रधानमंत्री के अधिकारों का प्रावधान नहीं करता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 2 |
C) | 1 और 2 दोनों |
D) | न तो 1 और न ही 2 |
केन्द्र सरकार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
- मंत्री, संसद की किसी समिति का सदस्य हो सकता है।
- भारत का महान्यायवादी संसद की किसी समिति का सदस्य हो सकता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 2 |
C) | 1 और 2 दोनों |
D) | न तो 1 और न ही 2 |
अविश्वास प्रस्ताव के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A) | भारत के संविधान में अविश्वास प्रस्ताव का उल्लेख नहीं है। |
B) | अविश्वास प्रस्ताव केवल लोकसभा में लाया जा सकता है। |
C) | यह प्रस्ताव लाने के लिये लोकसभा के कम से कम 100 सदस्यों का समर्थन आवश्यक है। |
D) | लोकसभा के सदस्यों द्वारा बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पास होने पर मंत्रिपरिषद त्यागपत्र दे देगी। |
मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती हैः
- लोकसभा के प्रति
- एक संवैधानिक बाध्यता के अंतर्गत
- अनुच्छेद 75(3) के अनुसार
- अनुच्छेद (76) (3) के अनुसार
उपर्युक्त में से कौन-से सही हैं?
A) | केवल 1 और 2 |
B) | केवल 1, 2 और 3 |
C) | केवल 1, 2 और 4 |
D) | 1, 2, 3 और 4 |
केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के त्यागपत्र देने के उपरांतः
- राष्ट्रपति, वैकल्पिक व्यवस्था बनने तक उसे बने रहने के लिये कहेंगे।
- अपदस्थ मंत्रिपरिषद नई सरकार बनने तक पदभार का निर्वहन करेगी।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 2 |
C) | 1 और 2 दोनों |
D) | न तो 1 और न ही 2 |
मंत्रिपरिषद में शामिल होता/होते है/हैं?
- कैबिनेट स्तर के मंत्री
- राज्य स्तर के मंत्री
- उपमंत्री
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजियेः
A) | केवल 1 |
B) | केवल 1 और 2 |
C) | केवल 1 और 3 |
D) | 1, 2 और 3 |
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
- मंत्रिपरिषद शब्द की चर्चा संविधान के मूल स्वरूप में की गई है।
- मंत्रिमंडल शब्द का उल्लेख संविधान के मूल स्वरूप में नहीं था।
- मंत्रिमंडल शब्द की चर्चा संविधान में केवल एक बार की गई है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 1 और 2 |
C) | केवल 1 और 3 |
D) | 1, 2 और 3 |
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A) | संविधान के भाग-V और अनुच्छेद-148 में अटॉर्नी जनरल (Attorney General) का उपबंध किया गया है। |
B) | भारत के राष्ट्रपति द्वारा ऐसे व्यक्ति को अटॉर्नी जनरल (Attorney General) नियुक्त किया जाता है जो उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश की नियुक्ति के लिये योग्यता रखता हो। |
C) | अटॉर्नी जनरल (Attorney General) की पदावधि 6 वर्ष या आयु 65 वर्ष, जो भी पहले हो, होती है। |
D) | संविधान के दूसरी अनुसूची में अटॉर्नी जनरल (Attorney General) के लिये पारिश्रमिक का उपबंध किया गया है। |
भारत के महान्यायवादी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
- महान्यायवादी राष्ट्रपति का प्रथम विधि अधिकारी या सलाहकार होता है।
- मंत्रिपरिषद (सरकार) के बदल जाने या त्यागपत्र देने के पश्चात वह पद पर बना रहेगा।
- उसे ऐसी विधि से हटाया जाएगा जैसे कि उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश को हटाते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 1 और 2 |
C) | 1, 2 और 3 |
D) | उपर्युक्त में से कोई नहीं। |
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
- भारत के महान्यायवादी को अपने कर्त्तव्यों के पालन में भारत के राज्यक्षेत्र में सभी न्यायालयों में सुनवाई का अधिकार है।
- भारत का महान्यायवादी संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं होता, किंतु उसे संसद के दोनों सदनों में बोलने, कार्यवाही में भाग लेने या संयुक्त बैठक में भाग लेने तथा मत देने का अधिकार है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 2 |
C) | 1 और 2 दोनों |
D) | न तो 1 और न ही 2 |
भारत के महान्यायवादी के संदर्भ निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
- लोकसभा की किसी समिति का सदस्य हो सकता है।
- भारत सरकार का पूर्णकालिक वकील होता है।
- निजी विधिक कार्यवाही नहीं कर सकता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 1 और 2 |
C) | केवल 2 और 3 |
D) | 1, 2 और 3 |
सॉलिसिटर जनरल निम्नलिखित में से क्या होता है?
A) | भारत सरकार का विधिक सलाहकार |
B) | राज्य सरकार का विधिक सलाहकार |
C) | भारत सरकार का प्रशासनिक अधिकारी |
D) | राज्य सरकार का प्रशासनिक अधिकारी |
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A) | एडवोकेट जनरल (Advocate General) राज्य का सर्वोच्च विधिक अधिकारी होता है। |
B) | उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की योग्यता रखने वाले व्यक्ति को ही राज्यपाल एडवोकेट जनरल (Advocate General) नियुक्त करता है। |
C) | एडवोकेट जनरल (Advocate General) को भारत के किसी न्यायालय के समक्ष सुनवाई का अधिकार है। |
D) | संविधान के दूसरी अनुसूची में एडवोकेट जनरल (Advocae General) के वेतन व भत्तों के संबंध में उपबंध है। |
नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A) | इस पद का सृजन संविधान के द्वारा किया गया है और इसकी नियुक्ति का उपबंध अनुच्छेद-248 में किया गया है। |
B) | इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और तथा राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत ही वह पद धारण करता है। |
C) | संविधान की तीसरी अनुसूची के तहत यह भारत के मुख्य न्यायमूर्ति के समक्ष शपथ लेगा। |
D) | इसे पद से राष्ट्रपति के द्वारा उसी रीति से पदच्युत किया जा सकता है जिस रीति से उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को पदच्युत किया जाता है। |
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
- नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के वेतन व सेवा की अन्य शर्तों के संबंध में उपबंध संविधान की दूसरी अनुसूची में किया गया है।
- नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के कार्यालय के प्रशासनिक व्यय भारत सरकार की संचित निधि पर भारित होतें हैं तथा इस पर संसद में मतदान होता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 2 |
C) | 1 और 2 दोनों |
D) | न तो 1 और न ही 2 |
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के संदर्भ में विचार कीजियेः
- वह केन्द्र और राज्यों का लेखा परीक्षण करता है।
- वह केन्द्र और राज्य सरकारों के लेखों से संबंधित रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपता है।
- वह अपने पद पर नहीं रहने के पश्चात भारत सरकार या राज्य सरकार के अधीन किसी और पद का पात्र नहीं होगा।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A) | केवल 3 |
B) | केवल 1 और 2 |
C) | केवल 1 और 3 |
D) | 1, 2 और 3 |
निम्नलिखित कर्त्तव्यों में से कौन-सा एक भारत के नियंत्रक एवं लेखा परीक्षक द्वारा पालन नहीं किया जाता है?
A) | भारत की संचित निधि से होने वाले सभी व्ययों का लेखा परीक्षण करना और उसके संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करना। |
B) | आकस्मिक निधि और लोक लेखाओं से होने वाले सभी व्ययों का लेखा परीक्षण करना और उसके संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करना। |
C) | सभी व्यापार, निर्माण, लाभ और हानि के लेखाओं के लेखा परीक्षण करना और उसके संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करना। |
D) | सार्वजनिक धन की प्राप्ति और निर्गम पर नियंत्रण करना और यह सुनिश्चित करना कि सार्वजनिक राजस्व राजकोष में जमा हो। |