जैव प्रौद्योगिकी विज्ञान को लाल, हरित, नील तथा श्वेत उप-विभागों में वर्गीकृत किया जाता है। इन उपविभागों के कार्यों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. लाल जैव प्रौद्योगिकी के अंतर्गत सम्पूर्ण अंग का विकास करने के लिये स्टेम सेल का प्रयोग किया जाता है।
2. श्वेत जैव प्रौद्योगिकी के अंतर्गत नए रसायनों तथा ईंधनों का उत्पादन किया जाता है ।
3. हरित जैव प्रौद्योगिकी के अंतर्गत जल जनित बीमारियों से बचाव के लिये दवाईयों का उत्पादन किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A) | केवल 1 और 2 |
B) | केवल 2 |
C) | केवल 1 और 3 |
D) | 1, 2 और 3 |
राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी विकास रणनीति (2015-2020) के उद्देश्यों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. भारत को एक विश्व स्तरीय जैव-विनिर्माण केन्द्र के रूप में स्थापित करना है।
2. नए जैव प्रौद्योगिकी उत्पादों के निर्माण, अनुसंधान एवं विकास और व्यावसायीकरण के लिये मज़बूत बुनियादी ढाँचा बनाना
3. भारत के मानव संसाधनों को वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A) | केवल 1 और 2 |
B) | केवल 2 |
C) | केवल 1 और 3 |
D) | 1, 2 और 3 |
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये :
1. फाइटो-फार्मा प्लांट मिशन : नष्ट हो चुके पौधों के विषय में जानकारी एकत्र करना।
2. ब्रह्मपुत्र जैव विविधता और जीवविज्ञान बोट (बी 4) : यह एक प्रमुख पारिस्थितिकी हॉटस्पॉट है।
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 2 |
C) | 1 और 2 दोनों |
D) | न तो 1 और न ही 2 |
फार्माकोजेनोमिक्स के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में कौन-सा कथन सही है ?
A) | यह दवाओं के प्रति किसी व्यक्ति के आनुवंशिक स्वरूप के प्रभाव का अध्ययन करने में सहायता करती है। |
B) | इसे पुनरुत्पादक चिकित्सा के नाम से जाना जाता है। |
C) | इसके माध्यम से कृषि प्रणालियों तथा खाद्य फसलों की गुणवत्ता में सुधार किया जाता है। |
D) | नैतिक आधार पर दो भ्रूणों को एक साथ विकसित करने की तकनीकी है। |
हाल ही में चर्चा में रही जर्मलाइन एडिटिंग तकनीकी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. यह तकनीकी जीनोम एडिटिंग से संबंधित है ।
2. इस तकनीकी द्वारा भ्रूण को किसी भी मानव में प्रत्यारोपित किया जा सकता है।
3. इस तकीनीकी द्वारा जीन में किये जा रहे आनुवंशिक सुधारों को भावी पीढ़ियों तक स्थानांतरित किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A) | केवल 1 और 2 |
B) | केवल 2 |
C) | केवल 1 और 3 |
D) | 1, 2 और 3 |
नॅान-फोटोकेमिकल क्वेंचिंग का आशय निम्नलिखित में से किससे है?
A) | यह तकनीक पौधों को बर्फ के अंदर जीवित रखने में मदद करती है। |
B) | इस तकनीक के माध्यम से पौधे अपना भोजन सूर्य के प्रकाश के अभाव में बनाने में सक्षम है। |
C) | यह तकनीक जलीय तंत्र के पौधों को ऑक्सीजन प्रदान करती है। |
D) | यह तकनीक पौधों को प्रकाश की उच्च तीव्रता के प्रभाव से बचाने में सक्षम है। |
कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केन्द्र (एटिक अथवा ATIC) की स्थापना के उद्देश्यों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. किसानों और प्रौद्योगिकी के प्रसार में नवाचार की एक प्रक्रिया के रूप में विभिन्न हितधारकों को एक एकल खिड़की वितरण प्रणाली के माध्यम से उत्पाद, सेवाएँ और सूचना प्रदान करना।
2. संस्थागत प्रौद्योगिकी सलाह, प्रौद्योगिकी उत्पादों आदि तक किसानों की सीधी पहुँच सुनिश्चित कर प्रौद्योगिकी प्रसार को बढ़ाना।
3. संस्थान के वैज्ञानिकों को उपयोगकर्त्ताओं की प्रतिक्रिया के लिये तंत्र विकसित करना
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A) | केवल 1 और 2 |
B) | केवल 2 और 3 |
C) | केवल 3 |
D) | 1, 2 और 3 |
मेघ बीजन (Cloud Seeding) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. यह बादलों में नमी की मात्रा को प्रभावित करने की एक युक्ति है।
2. इससे मानसून की अनियमिता से होने वाली समस्या को समाप्त किया जा सकता है।
3. इसके लिये पोटेशियम क्लोरेट का प्रयोग किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A) | केवल 1 और 2 |
B) | केवल 2 और 3 |
C) | केवल 3 |
D) | 1, 2 और 3 |
एक्वापोनिक फार्म (Aquaponic Farm) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है?
A) | यह मत्स्यपालन और मधुमक्खी पालन का समायोजित रूप है। |
B) | यह तालाबों में पौधे उगाने की एक तकनीक है। |
C) | यह मत्स्यपालन और बिना मिट्टी के सब्ज़ियों की खेती की तकनीक को सम्मिलित करती है। |
D) | यह समुद्र के खारे जल में बागवानी करने की एक तकनीक है। |
गोल्डन राइस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. यह जैव प्रौद्योगिकी की एक ऐसी उपलब्धि है जो उपभोक्ताओं और किसानों दोनों के लिये लाभप्रद है।
2. इसका पीलापन बीटा कैरोटीन की अधिक मात्रा को प्रदर्शित करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/है।
A) | केवल 1 |
B) | केवल 2 |
C) | 1 और 2 दोनों |
D) | न तो 1 और न ही 2 |