निम्नलिखित पर विचार कीजिये:
1. आलू
2. अदरक
3. ब्रायोफिलम
4. वनकुमारी
उपर्युक्त में से किन पौधों में कायिक प्रसार (Vegetative Propagation) पाया जाता है?
A) | केवल 1 और 2 |
B) | केवल 2 और 3 |
C) | केवल 1 और 4 |
D) | उपरोक्त सभी। |
कायिक जनन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. कायिक जनन में गुणसूत्रों की संख्या आधी रह जाती है।
2. कायिक जनन से उगे पौधे पैतृक पौधे के क्लोन होते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 2 |
C) | 1 और 2 दोनों |
D) | न तो 1 और न ही 2 |
कीटाहारी पादपों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. कीटाहारी पादप अधिकांशतः दलदल वाले स्थानों पर ही पाए जाते हैं।
2. दलदल वाले स्थानों में नाइट्रोजन की कमी होती है, जिसे ये कीटाहार कर पूरा करते हैं।
3. कीट जो भी खाते हैं उसका एक बड़ा प्रतिशत प्रोटीन में परिवर्तित करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा से कथन सही है/हैं ?
A) | केवल 1 और 2 |
B) | केवल 1 |
C) | केवल 1 और 3 |
D) | उपरोक्त सभी। |
निम्नलिखित पर विचार करें:
1. आम
2. नीम
3. अमरूद
4. टमाटर
उपरोक्त में से किस/किन पौधों में द्विनिषेचन (Double Fertilization) पाया जाता है/हैं?
A) | केवल 1 |
B) | केवल 2 और 3 |
C) | केवल 1, 2 और 3 |
D) | उपरोक्त सभी। |
निम्नलिखित में कौन-से जीव पौधों में परागण क्रिया में सहायक होतें हैं?
1. मच्छर
2. चमगादड़
3. बम्बल बी
4. हनी बी
नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर का चुनाव कीजिये:
A) | केवल 1 और 2 |
B) | केवल 1, 2 और 3 |
C) | केवल 2 और 4 |
D) | उपरोक्त सभी। |
निम्नलिखित में से किसमें फूल पाया जाता है?
A) | आवृतबीजी (Angiosperm) |
B) | अनावृतबीजी (Gymnosperm) |
C) | टैरिडोफाइट (Pteridophyte) |
D) | ब्रायोफाइट (Bryophyte) |
निम्नलिखित में से कौन-सा अलैंगिक जनन (Asexual Reproduction) का एक प्रकार नहीं है?
1. विखंडन
2. मुकुलन
3. बीजाणु (Spores) का बनना
4. खंडन
5. कायिक प्रवर्धन
6. पुनर्जनन
नीचे दिए गये कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए :
A) | केवल 1, 2 और 3 |
B) | केवल 1, 2, 3, 5 और 6 |
C) | केवल 1, 2, 3 और 4 |
D) | उपरोक्त में से कोई नहीं। |
द्विखंडन (Binary Fission) के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसमें एकल जनन कोशिका पूरी तरह से विकसित होने वाले बिंदु पर पहुँचकर दो हिस्सों में बँट जाती है।
2. इस प्रकार के जनन में जनक कोशिका समाप्त हो जाती है।
3. इस प्रकार के जनन में गुणसूत्रों की संख्या जनक कोशिका की आधी होती है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही है?
A) | केवल 1 और 2 |
B) | केवल 2 और 3 |
C) | केवल 1 और 3 |
D) | 1, 2 और 3 |
निम्नलिखित में से किसमें बीजाणु (Spores) का निर्माण होता है?
A) | आम |
B) | अनार |
C) | आँवला |
D) | रोटी पर लगने वाली फफूँदी |
यदि आप बारिश में हिमालय क्षेत्र में किसी स्थान पर फँस जाते हैं और आपको सिर छिपाने के लिये छत तो मिल जाती है, परंतु बारिश के कारण भीगे पेड़ों से आग जलाने के लिये सूखी लकड़ी नहीं। इस अवस्था में जब आग जलाना अनिवार्य हो। आप निम्नलिखित में से किस वृक्ष की लकड़ी चुनेंगे?
A) | पाइनस (pinus) |
B) | एल्डर (Alder) |
C) | चैस्टनट |
D) | एल्म |