झारखंड मनरेगा घोटाले में संपत्तियाँ ज़ब्त | झारखंड | 19 Apr 2024

चर्चा में क्यों?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) घोटाले के मामले में आरोपियों की 22.47 लाख रुपए मूल्य की चार अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से ज़ब्त कर लिया है।

मुख्य बिंदु:

जाँच एजेंसी ने झारखंड के खूंटी ज़िले में मनरेगा कार्य में 18 करोड़ रुपए के गबन के संबंध में झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज 16 FIR के आधार पर जाँच शुरू की थी।

ED ने वर्ष 2022 में धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 (PMLA) के प्रावधानों के तहत कई तलाशी ली थीं, जिसके दौरान 19.58 करोड़ रुपए की भारी नकदी बरामद और ज़ब्त की गई थी।

धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 (PMLA)