शुभांशु शुक्ला को लखनऊ में सम्मानित किया गया | उत्तर प्रदेश | 26 Aug 2025

चर्चा में क्यों? 

अंतर्राष्टीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अपने गृह नगर लखनऊ लौटने पर उत्तर प्रदेश सरकार ने लोकभवन में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभांशु शुक्ला और उनके परिवार को सम्मानित किया। 

मुख्य बिंदु 

शुभांशु शुक्ला


रण संवाद-2025 | मध्य प्रदेश | 26 Aug 2025

चर्चा में क्यों? 

रण संवाद-2025, एक विशिष्ट द्विवर्षीय कार्यक्रम, 26 अगस्त, 2025 से मध्य प्रदेश के डॉ. कोम्बम नगर स्थित आर्मी वॉर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। 

मुख्य बिंदु 


लोक संवर्द्धन पर्व | उत्तर प्रदेश | 26 Aug 2025

चर्चा में क्यों?

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा लोक संवर्द्धन पर्व का पाँचवाँ संस्करण 26 अगस्त से 4 सितंबर, 2025 तक कोच्चि (केरल) में आयोजित किया जा रहा है।  

मुख्य बिंदु 

शिल्प/कला 

क्षेत्र 

ज़री और चिकनकारी 

उत्तर प्रदेश 

फूलकारी कढ़ाई 

पंजाब 

मधुबनी पेंटिंग 

बिहार 

ब्लू पॉटरी 

राजस्थान 

पश्मीना बुनाई 

लद्दाख 

बस्तर लौह शिल्प 

छत्तीसगढ़ 

चन्नपटना लकड़ी के खिलौने 

कर्नाटक 

नेट्टिपट्टम निर्माण 

केरल 

भारत के अल्पसंख्यक समुदाय


राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 | उत्तर प्रदेश | 26 Aug 2025

चर्चा में क्यों? 

उत्तर प्रदेश से मधुरिमा तिवारी (मिर्ज़ापुर) और रामलाल सिंह यादव (भदोही) का चयन वर्ष 2025 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें शिक्षक दिवस (5 सितंबर, 2025) के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। 

मुख्य बिंदु

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के बारे में: 

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 


गुरु तेग बहादुर का 350वाँ बलिदान दिवस | हरियाणा | 26 Aug 2025

चर्चा में क्यों?  

हरियाणा विधानसभा ने सर्वसम्मति से गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर उन्हें सम्मानित करने के लिये एक प्रस्ताव पारित किया और 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एक बड़े कार्यक्रम की योजना की घोषणा की। 

मुख्य बिंदु

सिख धर्म के दस गुरु:

गुरु नानक देव (1469-1539) 

  • ये सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक थे। 
  • इन्होंने ‘गुरु का लंगर’ की शुरुआत की। 
  • वह बाबर के समकालीन थे। 
  • गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर करतारपुर कॉरिडोर को शुरू किया गया था। 

गुरु अंगद (1504-1552) 

  • इन्होंने गुरुमुखी नामक नई लिपि का आविष्कार किया और ‘गुरु का लंगर’ प्रथा को लोकप्रिय बनाया। 

गुरु अमर दास (1479-1574) 

  • इन्होंने आनंद कारज विवाह (Anand Karaj Marriage) समारोह की शुरुआत की। 
  • इन्होंने सिखों के बीच सती और पर्दा प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त किया| 
  • ये अकबर के समकालीन थे। 

गुरु राम दास (1534-1581) 

  • इन्होंने वर्ष 1577 में अकबर द्वारा दी गई ज़मीन पर अमृतसर की स्थापना की। 
  • इन्होंने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) का निर्माण शुरू किया। 

गुरु अर्जुन देव (1563-1606) 

  • इन्होंने वर्ष 1604 में आदि ग्रंथ की रचना की। 
  • इन्होंने स्वर्ण मंदिर का निर्माण कार्य पूरा किया। 
  • वे शाहिदीन-दे-सरताज (Shaheeden-de-Sartaj) के रूप में प्रचलित थे। 
  • इन्हें जहाँगीर ने राजकुमार खुसरो की मदद करने के आरोप में मार दिया। 

गुरु हरगोबिंद (1594-1644) 

  • इन्होंने सिख समुदाय को एक सैन्य समुदाय में बदल दिया। इन्हें "सैनिक संत" (Soldier Saint) के रूप में जाना जाता है। 
  • इन्होंने अकाल तख्त की स्थापना की और अमृतसर शहर को मज़बूत किया। 
  • इन्होंने जहाँगीर और शाहजहाँ के खिलाफ युद्ध छेड़ा। 

गुरु हर राय (1630-1661) 

  • ये शांतिप्रिय व्यक्ति थे और इन्होंने अपना अधिकांश जीवन औरंगज़ेब के साथ शांति बनाए रखने तथा मिशनरी काम करने में समर्पित कर दिया। 

गुरु  हरकिशन (1656-1664) 

  • ये अन्य सभी गुरुओं में सबसे कम आयु के गुरु थे और इन्हें 5 वर्ष की आयु में गुरु की उपाधि दी गई थी। 
  • इनके खिलाफ औरंगज़ेब द्वारा इस्लाम विरोधी कार्य के लिये सम्मन जारी किया गया था। 

गुरु तेग बहादुर (1621-1675) 

  • इन्होंने आनंदपुर साहिब की स्थापना की। 

गुरु गोबिंद सिंह (1666-1708) 

  • इन्होंने वर्ष 1699 में ‘खालसा’ नामक योद्धा समुदाय की स्थापना की। 
  • इन्होंने एक नया संस्कार "पाहुल" (Pahul) शुरू किया। 
  • ये मानव रूप में अंतिम सिख गुरु थे और इन्होंने ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ को सिखों के गुरु के रूप में नामित किया। 


भारत ने AIBD के कार्यकारी बोर्ड की अध्यक्षता की | उत्तर प्रदेश | 26 Aug 2025

चर्चा में क्यों? 

भारत को थाईलैंड के फुकेट में 19 से 21 अगस्त, 2025 तक आयोजित 23वें AIBD सामान्य सम्मेलन के दौरान एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (AIBD) के कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले भारत ने वर्ष 2016 में AIBD कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष का पद संभाला था। 

मुख्य बिंदु  

एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIBD)