ओरण भूमि वन के रूप में वर्गीकृत | राजस्थान | 29 May 2025

चर्चा में क्यों?

राजस्थान सरकार ने सामुदायिक संरक्षित 'ओरण' भूमि को वनों के रूप में वर्गीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद, इन पवित्र उपवनों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत आधिकारिक तौर पर "सामुदायिक रिज़र्व" के रूप में अधिसूचित किया जाएगा।

मुख्य बिंदु

वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972:

केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (CEC)


बिहार से पद्म पुरस्कार 2025 के विजेता | बिहार | 29 May 2025

चर्चा में क्यों?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 139 विशिष्ट व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार 2025 प्रदान किये। इनमें बिहार की सात हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्य बिंदु

बिहार के पद्म पुरस्कार विजेता

नाम

पुरस्कार

क्षेत्र

विवरण

डॉ. शारदा सिन्हा

पद्म विभूषण (मरणोपरांत)

कला

  • उन्हें “बिहार कोकिला” के नाम से भी जाना जाता था। 
  • उन्होंने अपने छठ गीतों के लिये राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की, जो छठ त्योहार के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं से गहराई से जुड़े थे।

सुशील कुमार मोदी

पद्म भूषण (मरणोपरांत)

सार्वजनिक मामलों

  • वह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री थे और उन्हें सार्वजनिक मामलों में उनकी विशिष्ट सेवा के लिये मरणोपरांत यह पुरस्कार प्रदान किया गया था।

किशोर कुणाल

पद्म श्री (मरणोपरांत)

सिविल सेवा

  • किशोर कुणाल एक पूर्व आईपीएस अधिकारी थे और महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रह चुके थे। 
  • उन्हें धार्मिक और धर्मार्थ सेवा में उनके योगदान के लिये सम्मानित किया गया।

भीम सिंह भावेश

पद्म श्री

सामाजिक कार्य

  • वह एक पत्रकार हैं, जिन्होंने बिहार के हाशिये पर पड़े मुसहर समुदाय के बच्चों को औपचारिक शिक्षा तक पहुँच बनाने में मदद करने के लिये व्यापक स्तर पर कार्य किया है।

हेमंत कुमार

पद्म श्री

चिकित्सा 


  • उन्होंने किडनी रोगों के उपचार और निवारक शिक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे जागरूकता बढ़ाने और रोगियों के परिणामों में सुधार लाने में मदद मिली है।

निर्मला देवी

पद्म श्री

कला

  • वह एक कलाकार हैं और उन्हें लोक तथा पारंपरिक कला (सुजनी कढ़ाई) के क्षेत्र में उनके काम के लिये पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • सुजनी बिहार की एक पारंपरिक लोक वस्त्र कला है, जो टांकों के माध्यम से कहानी कहने के लिये जानी जाती है।

विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज

पद्म श्री

अन्य– अध्यात्मवाद

  • बिहार में आध्यात्मिक शिक्षा और अभ्यास में उनके योगदान के लिये उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

पद्म पुरस्कार


केर सांगरी को GI टैग प्राप्त | राजस्थान | 29 May 2025

चर्चा में क्यों?

राजस्थान की लोकप्रिय व्यंजन केर सांगरी को भौगोलिक संकेत (GI) टैग मिला है, जो इसे पारंपरिक तरीके से बनाए जाने वाले विशिष्ट क्षेत्रीय उत्पाद के रूप में मान्यता देता है।

मुख्य बिंदु

भौगोलिक संकेतक (GI) टैग 


NFSA के तहत ज़िलेवार कोटा समाप्त किया | उत्तर प्रदेश | 29 May 2025

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013 के अंतर्गत लाभार्थी आवंटन के लिये ज़िलेवार कोटा प्रणाली को समाप्त करने का निर्णय लिया है, ताकि पात्र परिवारों, विशेषकर पिछड़े और वंचित ज़िलों में रहने वालों को अधिक न्यायसंगत ढंग से शामिल किया जा सके

मुख्य बिंदु

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013 


उत्तराखंड में सांस्कृतिक विरासत और विकास को बढ़ावा | उत्तराखंड | 29 May 2025

चर्चा में क्यों?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने हाल ही में 'अहिल्या स्मृति मैराथन- एक विरासत, एक संकल्प' तथा प्रथम गज घंटाकर्ण महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया, जिसमें राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर ज़ोर देते हुए इसे चल रही विकासात्मक पहलों से जोड़ा गया।

मुख्य बिंदु

एक ज़िला एक उत्पाद (ODOP) योजना:


पोलावरम परियोजना | जैव विविधता और पर्यावरण | 29 May 2025

चर्चा में क्यों?

प्रधानमंत्री ने पोलावरम परियोजना पर चर्चा के लिये आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

मुख्य बिंदु

गोदावरी नदी