FISU में राष्ट्रीय पोल वॉल्ट रिकॉर्ड | मध्य प्रदेश | 28 Jul 2025
चर्चा में क्यों?
मध्य प्रदेश के देव कुमार मीणा (देवास ज़िले के सिलफोदखेड़ा गाँव से) ने एक बार फिर पुरुषों की पोल वॉल्ट में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। उन्होंने जर्मनी के राइन-रुहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल महासंघ (FISU) विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 के क्वालीफायर में 5.40 मीटर की ऊँचाई पार करते हुए नया राष्ट्रीय रिकार्ड स्थापित किया।
- देव कुमार मीणा ने एक ही वर्ष में तीन बार राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा है और इसी के साथ वह विश्व विश्वविद्यालय खेलों की पोल वॉल्ट स्पर्द्धा के फाइनल में पहुँचने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं।
मुख्य बिंदु
देव मीणा के रिकॉर्ड के बारे में:
- नया रिकॉर्ड स्थापित:
- क्वालीफायर में 5.40 मीटर, कोच्चि में फेडरेशन कप में स्थापित 5.35 मीटर के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा।
- पिछली प्रगति:
- 5.32 मीटर – राष्ट्रीय खेल 2025
- 5.35 मीटर – फेडरेशन कप 2025
- 5.40 मीटर – FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल
- पूर्व रिकॉर्ड:
- सुब्रमणि शिवा का 5.31 मीटर (2022), जिसे 2025 में देव मीणा ने पार किया।
- प्रतियोगिता विवरण:
- देव मीणा ने 5.05 मीटर और 5.25 मीटर की ऊँचाई पहले ही प्रयास में पार की, तथा 5.40 मीटर की ऊँचाई दूसरे प्रयास में पार कर राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा।
FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में भारत का प्रदर्शन
- अब तक कुल पदक: 5
- तीरंदाजी: 1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य
- टेनिस: वैष्णवी अदकर – कांस्य (महिला एकल)
- बैडमिंटन: मिश्रित टीम – कांस्य (20 जुलाई)
पोल वॉल्ट क्या है?
- पोल वॉल्ट एक ट्रैक और फील्ड स्पर्द्धा है जिसमें एक एथलीट 4.5 मीटर लंबी क्षैतिज पट्टी पर कूदता है। धावक रन-वे पर तेज़ी से दौड़ता है और एक लंबे, लचीले पोल को एक ‘स्टॉप बोर्ड’ पर टिकाता है, जो एक धातु के बॉक्स के पीछे स्थित होता है।
- इसके बाद एथलीट स्वयं को हवा में उछालता है तथा बार को ज़मीन पर गिराए बिना अधिकतम ऊँचाई तक पहुँचने का प्रयास करता है।
FISU विश्व विश्वविद्यालय खेल
- FISU का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल महासंघ (FISU) द्वारा किया जाता है। विश्व विश्वविद्यालय खेल (जिसे यूनिवर्सियाड भी कहा जाता है) 17–25 वर्ष की आयु के छात्र-एथलीटों के लिये एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है, जो हर दो वर्ष में एक अलग मेज़बान शहर में आयोजित होता है।
- “मन और शरीर में उत्कृष्टता” के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर ये खेल सांस्कृतिक और शैक्षिक समृद्धि के साथ श्रेष्ठ एथलेटिक प्रतिस्पर्द्धा को जोड़ते हैं तथा वैश्विक विश्वविद्यालय छात्रों के बीच समग्र विकास को बढ़ावा देते हैं।
- वर्ष 2025 में ग्रीष्मकालीन संस्करण का आयोजन जर्मनी के राइन-रूहर क्षेत्र में 16 से 27 जुलाई तक किया गया, जिसमें 113 से अधिक देश और हज़ारों खिलाड़ी शामिल हुए।