प्रोजेक्ट एलीफेंट की संचालन समिति की बैठक | 27 Jun 2025

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) में आयोजित प्रोजेक्ट एलीफेंट की 21वीं संचालन समिति की बैठक में मानव-हाथी संघर्ष जैसे महत्त्वपूर्ण मुद्दे के समाधान पर ध्यान केंद्रित किया गया।

  • बैठक में संघर्ष प्रबंधन हेतु कार्य योजनाओं सहित चल रही पहलों की समीक्षा की गई तथा संरक्षण प्रयासों में स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर ज़ोर दिया गया।

मुख्य बिंदु

नोट

  • विश्व हाथी दिवस प्रतिवर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है ताकि जंगलों में एशियाई तथा अफ्रीकी हाथियों की संरक्षण स्थिति और उनके समक्ष उपस्थित चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
  • वर्ष 2025 में यह समारोह कोयंबटूर, तमिलनाडु में आयोजित किया जाएगा, जहाँ हाथी संरक्षण में योगदान के लिये प्रतिष्ठित 'गज गौरव' पुरस्कार भी प्रदान किये जाएंगे।