उत्तराखंड में सैन्य अभ्यास सूर्य किरण | 24 Dec 2025
चर्चा में क्यों?
भारत और नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण का 19वाँ संस्करण उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में संपन्न हुआ।
मुख्य बिंदु
- स्थान: यह अभ्यास उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया था।
- परिचालनात्मक मुख्य बिंदु: कठिन एवं दुर्गम भूभाग में संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियानों का अभ्यास किया गया, जिससे दोनों सेनाओं के बीच मज़बूत परिचालन समन्वय और अंतर-संचालनीयता का प्रदर्शन हुआ।
- प्रतीकात्मक समापन: अभ्यास के समापन अवसर पर भारत और नेपाल के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) द्वारा ‘मित्रता का वृक्ष’ लगाया गया, जो परस्पर विश्वास एवं द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की स्थायी मज़बूती का प्रतीक है।
- रक्षा कूटनीति: यह अभ्यास भारत–नेपाल के रक्षा सहयोग को रेखांकित करता है, चुनौतीपूर्ण हिमालयी भूभाग में आकस्मिक परिस्थितियों के लिये पारस्परिक तैयारियों को सुदृढ़ करता है तथा सैन्य मामलों में सहयोग को सुदृढ़ करता है।
भारत–नेपाल सीमा विवाद: यह विवाद मुख्य रूप से कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा क्षेत्रों से संबंधित है।