ALIMCO का 53वाँ स्थापना दिवस | 02 Dec 2025

चर्चा में क्यों?

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) ने अपना 53वाँ स्थापना दिवस एक नए कॉर्पोरेट लोगो का अनावरण करके और दो गतिशीलता समाधानों एक 3-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन (EV) स्कूटर और एक क्लिप-ऑन मोटराइज्ड व्हीलचेयर को लॉन्च करके मनाया।

  • ALIMCO ने 80 से अधिक स्टार्ट-अप्स के साथ सहयोग, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पहलों तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) समर्थित और स्मार्ट डिजिटल सहायक प्रौद्योगिकियों के विकास की घोषणा की, ताकि संपूर्ण देश में उच्च-गुणवत्ता वाले, सुलभ सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें।

मुख्य बिंदु

  • स्थिति: 
  • स्वामित्व: 
    • यह 100% सरकारी स्वामित्व वाला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है।
  • उद्देश्य: 
    • इसका मुख्य उद्देश्य पुनर्वास उपकरणों का निर्माण करके दिव्यांगजनों को लाभान्वित करना तथा देश में कृत्रिम अंगों और सहायक उपकरणों की व्यापक उपलब्धता, आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करना है।
  • गैर-लाभकारी अभिमुखता: 
    • बिना किसी लाभ के उद्देश्य से संचालित, इसका प्राथमिक उद्देश्य अधिकतम संख्या में दिव्यांगजनों को उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाले सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है।
  • संपर्क का विस्तार: 
  • विशिष्टता:
    • ALIMCO देश का एकमात्र विनिर्माण संगठन है, जो सभी प्रकार की दिव्यांगताओं हेतु एक ही छत के नीचे सहायक उपकरणों की संपूर्ण शृंखला का उत्पादन करता है।