विश्व पर्यावास दिवस | 04 Oct 2022

संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष अक्तूबर के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस (वर्ष 2022 में 3 अक्तूबर को आयोजित) के रूप में नामित किया है जो हमारे आवासों की स्थिति और सभी के लिये पर्याप्त आश्रय के मूल अधिकार को प्रतिबिंबित करता है।

  • आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने विज्ञान भवन में विश्व पर्यावास दिवस 2022 मनाया।

विश्व पर्यावास दिवस (WHD)

  • परिचय:
    • इस दिवस का उद्देश्य दुनिया को यह याद दिलाना है कि हम सभी के पास अपने शहरों और कस्बों के भविष्य को आकार देने की शक्ति और ज़िम्मेदारी है।
    • विश्व पर्यावास दिवस 2022 बढ़ती असमानताओं और कमज़ोरियों की ओर ध्यान आकर्षित करता है जो ट्रिपल 'सी' संकट- कोविड-19, जलवायु और संघर्ष की वजह से बढ़ गए हैं।
  • WHD 2022 की थीम:
    • "माइंड द गैप लीव नो वन एंड प्लेस बिहाइंड या "दूरी का ध्यान रखें, किसी को भी पीछे मत छोड़ो और पीछे मत रहो"
      • यह विषय इस बात पर मज़बूती के साथ ज़ोर देता है कि "हम किसी भी नागरिक और किसी भी स्थान को पीछे नहीं छोड़ सकते क्योंकि हम अधिक लचीला भविष्य का निर्माण करते हैं।"
  • इतिहास:
    • वर्ष 1985 में संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष अक्तूबर के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस के रूप में नामित किया।
    • विश्व पर्यावास दिवस पहली बार वर्ष 1986 में "आश्रय मेरा अधिकार है" विषय के साथ मनाया गया था।
      • वर्ष 1986 में इस दिवस की मेज़बानी नैरोबी (केन्या) ने की थी।
  • हैबिटेट स्क्रॉल ऑफ ऑनर अवार्ड:
    • हैबिटेट स्क्रॉल ऑफ ऑनर अवार्ड संयुक्त राष्ट्र-मानव पर्यावास कार्यक्रम (यूएन-हैबिटेट) द्वारा 1989 में शुरू किया गया था।
    • यह वर्तमान में विश्व का सबसे प्रतिष्ठित मानव पर्यावास पुरस्कार है।
    • इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों जैसे- आश्रय हेतु प्रावधान, बेघरों की दुर्दशा को उजागर करना, संघर्ष के बाद के पुनर्निर्माण में नेतृत्व आदि में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पहलों पर प्रकाश डालना है।

विज्ञान भवन में आयोजित WHD समारोह की मुख्य विशेषताएँ:

शहरी और ग्रामीण प्रबंधन के लिये भारत की पहल:

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. बेहतर नगरीय भविष्य की दिशा में कार्यरत संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र पर्यावास (UN-Habitat) की भूमिका के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (2017)

  1. संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संयुक्त राष्ट्र पर्यावास को आज्ञापित किया गया है कि वह सामाजिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से धारणीय ऐसे कस्बों एवं शहरों को संवर्द्धित करे जो सभी को पर्याप्त आश्रय प्रदान करते हों।
  2. इसके साझीदार सिर्फ सरकारें या स्थानीय नगर प्राधिकरण ही हैं।
  3. संयुक्त राष्ट्र पर्यावास, सुरक्षित पेयजल व आधारभूत स्वच्छता तक पहुँच बढ़ाने और गरीबी कम करने के लिये संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था के समग्र उद्देश्य में योगदान करता है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) 1, 2 और 3
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 1

Ans: (b)

व्याख्या:

  • यह शहरी विकास के मुद्दों को संबोधित करने के लिये वर्ष 1978 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) द्वारा शासित शहरी विकास प्रक्रियाओं पर यह एक संज्ञानात्मक संस्था (knowledgeable institution) है। यूएन-हैबिटेट एक बेहतर शहरी भविष्य की दिशा में संयुक्त राष्ट्र का एक कार्यक्रम है। इसका मिशन सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से स्थायी मानव बस्तियों के विकास एवं सभी के लिये पर्याप्त आश्रय की उपलब्धि को बढ़ावा देना है। इसका मुख्यालय नैरोबी, केन्या में है। अत: कथन 1 सही है।
  • UN-Habitat भागीदारों में राष्ट्रीय सरकारें, स्थानीय प्राधिकरण, गैर-सरकारी संगठन (NGO), सामुदायिक संगठन और निजी क्षेत्र शामिल हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।
  • यूएन-हैबिटेट निम्नलिखित प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित है:
    • आश्रय और सामाजिक सेवाएंँ
    • शहरी प्रबंधन
    • पर्यावरण और बुनियादी ढाँचा
    • आकलन, निगरानी और सूचना
  • यूएन-हैबिटेट का लक्ष्य मिलेनियम डिक्लेरेशन के लक्ष्य को हासिल करना है जिसमें शहरी शासन, आवास, पर्यावरण प्रबंधन, आपदा न्यूनीकरण, संघर्ष के बाद पुनर्वास, शहरी सुरक्षा, जल प्रबंधन और गरीबी में कमी। अतः कथन 3 सही है।

स्रोत: पी.आई.बी.