दवा-प्रतिरोधी निमोनिया के खिलाफ नाइट्रिक ऑक्साइड | 16 Feb 2026

स्रोत: द हिंदू

एक अध्ययन में पता चला है कि उच्च खुराक वाली इनहेल्ड नाइट्रिक ऑक्साइड (300 ppm) ने दवा-प्रतिरोधी निमोनिया को काफी हद तक कम किया, जो रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) के खिलाफ एक संभावित नई रणनीति प्रदान करता है।

  • दवा-प्रतिरोधी निमोनिया, विशेष रूप से स्यूडोमोनास एरुगिनोसा द्वारा उत्पन्न, इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में एक गंभीर जटिलता है और यह अस्पताल में होने वाले लगभग हर पाँचवें निमोनिया का कारण बनता है।

दवा-प्रतिरोधी निमोनिया

  • परिचय: यह फेफड़ों के अल्वियोली में सूजन है, जो ऐसे बैक्टीरिया के कारण होती है जो उपचार में सामान्यतः प्रयुक्त एक या अधिक एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोधी होते हैं।

प्रमुख रोगजनक:

रोगजनक

प्रभाव

स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनिया

समुदाय-संगृहीत बैक्टीरियल निमोनिया (Community-Acquired Bacterial Pneumonia) का प्रमुख कारण।

मेथिसिलिन-प्रतिरोधी स्टैफिलोकोकस ऑरियस (MRSA)

(हॉस्पिटल एक्वायर्ड/ स्वास्थ्य सेवा संबंधी निमोनिया) में शामिल।

ग्राम-नेगेटिव बैक्टीरिया (स्यूडोमोनास एरुगिनोसा, क्लेबसिएला न्यूमोनिया)

हॉस्पिटल एक्वायर्ड निमोनिया (HAP) और बहु-दवा प्रतिरोधी मामलों में सामान्य।

  • क्लिनिकल निहितार्थ: क्लिनिकल प्रतिक्रिया में देरी, अस्पताल में लंबी अवधि तक भर्ती और सेप्सिस या मृत्यु सहित गंभीर परिणामों का बढ़ा हुआ जोखिम

नाइट्रिक ऑक्साइड

  • नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) एक रंगहीन गैस है, जिसे नाइट्रोजन का ऑक्साइड कहा जाता है। यह एक स्थिर फ्री रेडिकल है जिसमें एक अयुग्मित इलेक्ट्रॉन होता है, जिससे यह अत्यधिक प्रतिक्रियाशील बनता है और इसका अल्पकालिक अर्द्ध-जीवन (कुछ सेकंड से मिनट) होता है। यह कोशिका झिल्लियों में आसानी से प्रवेश कर सकता है।
  • अंतर्जात उत्पादन: स्तनधारियों में नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) का संश्लेषण 'एल-आर्जिनिन' (L-arginine) नामक अमीनो एसिड से होता है, जिसे 'नाइट्रिक ऑक्साइड सिंथेसेस' (NOS) नामक एंज़ाइमों के एक परिवार द्वारा अंजाम दिया जाता है।
  • प्रमुख फिजियोलॉजी कार्य

प्रणाली

कार्य

हृदय-रक्तवाहिनी तंत्र

वासोडिलेटर → रक्त प्रवाह को बढ़ाता है, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को कम करता है और प्लेटलेट एकत्रीकरण (platelet aggregation) को रोकता है।

स्नायु तंत्र

न्यूरोट्रांसमीटर/न्यूरोमोड्यूलेटर यह सिनैप्टिक प्लास्टिसिटी और स्मृति निर्माण प्रक्रिया को नियंत्रित करता है।

रोग प्रतिरोधक तंत्र

यह रोगजनकों के चयापचय को बाधित करके सूक्ष्मजीव-रोधी और ट्यूमर-रोधी गतिविधि प्रदर्शित करता है।

  • चिकित्सा और चिकित्सकीय प्रासंगिकता (Medical and Therapeutic Relevance): नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) की खोज एंडोथेलियम-व्युत्पन्न शिथिलता कारक (EDRF) के रूप में हुई थी, जिसके लिये वर्ष 1998 में फिजियोलॉजी (Physiology) में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

और पढ़ें: निमोनिया