नेपाल ने BIMSTEC चार्टर को स्वीकृति प्रदान की | 06 Apr 2024

स्रोत: डी.डी. न्यूज़ 

नेपाल की संघीय संसद में बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिये बंगाल की खाड़ी पहल (BIMSTEC), चार्टर की स्वीकृति क्षेत्रीय सहयोग एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

  • BIMSTEC चार्टर को पाँचवें BIMSTEC शिखर सम्मेलन, 2022 के दौरान अपनाया गया था। चार्टर, सदस्य देशों के बीच सहयोग के सिद्धांतों और संरचनाओं को निर्धारित करने वाले मूलभूत दस्तावेज़ के रूप में कार्य करता है। नेपाल के अलावा BIMSTEC के अन्य छह सदस्य देश पहले ही BIMSTEC चार्टर का समर्थन कर चुके हैं।
  • वर्ष 1997 में गठित BIMSTEC, बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के देशों के बीच आर्थिक समृद्धि, सामाजिक प्रगति, वैज्ञानिक उपलब्धि, शांति और स्थिरता पर केंद्रित है।
    • इसे प्रारंभ में BIST-EC (बांग्लादेश-भारत-श्रीलंका-थाईलैंड आर्थिक सहयोग) के रूप में जाना जाता था, संगठन में अब सात सदस्य देश (बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्याँमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड) शामिल हैं।
  • भारत BIMSTEC को अपनी 'एक्ट ईस्ट' नीति का अभिन्न अंग मानता है, जो हिंद महासागर में व्यापार और सुरक्षा हितों को आगे बढ़ाते हुए दक्षिण-पूर्व एशिया में क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है। यह क्वाड देशों के इंडो-पैसिफिक दृष्टिकोण के साथ भी संरेखित है।

और पढ़ें: BIMSTEC