राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 | 16 Dec 2025
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2025 (14 दिसंबर) पर राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 प्रदान किये।
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार
- परिचय: राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency- BEE) की एक पहल है। इसे वर्ष 1991 में स्थापित किया गया था, ताकि उन संस्थानों और उद्योगों की उल्लेखनीय उपलब्धियों को मान्यता दी जा सके, जिन्होंने उर्जा खपत को कम करते हुए उत्पादन क्षमता बनाए रखी।
- कवर किये गए क्षेत्र: उद्योग, वाणिज्यिक भवन, परिवहन, संस्थान और ऊर्जा-कुशल उपकरण।
- उद्देश्य:
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE)
- परिचय: BEE एक वैधानिक निकाय है, जिसकी स्थापना 1 मार्च, 2002 को ऊर्जा मंत्रालय के तहत ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के प्रावधानों के तहत की गई थी।
- कार्य: BEE निम्नलिखित पहलों के माध्यम से भारत में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देता है:
- स्टैंडर्ड्स और लेबलिंग (S&L) कार्यक्रम।
- प्रदर्शन, उपलब्धि और व्यापार योजना, जिसे अब कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम, 2023 ने प्रतिस्थापित कर दिया है।
- डिमांड साइड मैनेजमेंट (DSM) कार्यक्रम
- सार्वजनिक जागरूकता अभियान, जो ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के अनुरूप हैं
|
और पढ़ें: ऊर्जा दक्षता ब्यूरो |
