विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 | 08 Apr 2026
चर्चा में क्यों?
विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल, 2026 को 'स्वास्थ्य के लिये एक साथ: विज्ञान के साथ खड़े हों' (Together for Health: Stand with Science) थीम के साथ मनाया गया, जिसमें वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों को मज़बूत करने के लिये विज्ञान आधारित समाधानों के महत्त्व पर ज़ोर दिया गया।
मुख्य बिंदु:
- आयोजन: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की 1948 में हुई स्थापना की वर्षगॉंठ के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
- थीम 2026: स्वास्थ्य के लिये एक साथ: विज्ञान के साथ खड़े हों (Together for Health: Stand with Science)।
- उद्देश्य: इस दिवस का उद्देश्य प्रमुख वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सरकारों, संस्थानों एवं समुदायों को विज्ञान-आधारित स्वास्थ्य नीतियों का समर्थन करने के लिये प्रोत्साहित करना है।
- अभियान: यह अभियान इस तर्क पर प्रकाश डालता है कि कैसे वैज्ञानिक सहयोग लोगों, जानवरों, पौधों और ग्रह के स्वास्थ्य की रक्षा करने में सहायता करता है।
- फोकस (केंद्र): यह अभियान 'वन हेल्थ' (One Health) दृष्टिकोण को मज़बूती से बढ़ावा देता है, जो मनुष्यों, जानवरों और पारिस्थितिक तंत्र के परस्पर जुड़े स्वास्थ्य को स्वीकार करता है।
- प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम:
- अंतर्राष्ट्रीय वन हेल्थ शिखर सम्मेलन 2026 (7 अप्रैल): फ्राँस की G7 अध्यक्षता के तहत फ्राँस सरकार द्वारा आयोजित।
- WHO सहयोगी केंद्रों का उद्घाटन वैश्विक मंच 2026 (7–9 अप्रैल): यह 80 से अधिक देशों के लगभग 800 वैज्ञानिक संस्थानों को एक साथ लाता है।
- अभियान के लक्ष्य:
- स्वास्थ्य की रक्षा के लिये साक्ष्यों, तथ्यों और विज्ञान आधारित मार्गदर्शन को अपनाकर विज्ञान के साथ खड़े होना।
- विज्ञान और सार्वजनिक स्वास्थ्य में विश्वास को फिर से कायम करना।
- एक बेहतर और स्वस्थ भविष्य के लिये विज्ञान-आधारित उपायों को बढ़ावा देना।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO):
- स्थापना: 7 अप्रैल, 1948।
- मुख्यालय: जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड।