गड़ीसर झील | 17 Nov 2025
चर्चा में क्यों?
जैसलमेर की गड़ीसर झील संरक्षण संबंधी समस्याओं का सामना कर रही है, जिसके चलते राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को झील के संरक्षण की योजना पर विस्तृत उत्तर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
मुख्य बिंदु
- गड़ीसर झील राजस्थान के जैसलमेर में स्थित 14वीं शताब्दी की एक कृत्रिम जल-संरक्षण झील है।
- इसे मूल रूप से राजा रावल जैसल ने बनवाया था तथा बाद में महरावल गदसी सिंह ने इसका पुनर्निर्माण कराया, जिनके नाम पर इसका वर्तमान नाम पड़ा।
- ऐतिहासिक रूप से यह झील जैसलमेर के लिये प्राथमिक जल स्रोत थी और मरुस्थलीय क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण वर्षा जल-संग्रह एवं संरक्षण प्रणाली के रूप में कार्य करती थी।
- झील का कैचमेंट क्षेत्र अतिक्रमण, शहरी दबाव, गाद जमाव तथा प्रदूषण के कारण सिकुड़ गया है, जिससे इसका पारिस्थितिक संतुलन खतरे में पड़ गया है।
- गड़ीसर झील स्थानीय जैवविविधता का समर्थन करती है, विशेषकर शीत ऋतु में प्रवासी पक्षियों का आवास बनकर, जिससे यह एक महत्त्वपूर्ण शहरी-आर्द्रभूमि (Urban Wetland) पारिस्थितिकी तंत्र बनती है।
- इसके चारों ओर बने घाट, मंदिर और छतरियाँ इसे एक समृद्ध सांस्कृतिक-वास्तुकला विरासत क्षेत्र बनाते हैं और तिलोन-की- पोल प्रवेशद्वार (Tilon-ki-Pol Gateway), नौकायन गतिविधियों (Boating Activities) तथा मनोहारी दृश्य (Scenic Vistas) आज भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
