शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र 2026 से सम्मानित | 29 Jan 2026

चर्चा में क्यों?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय वायु सेना (IAF) के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया।

मुख्य बिंदु:

  • अशोक चक्र: यह वीरता, आत्मबलिदान या अदम्य साहस के असाधारण कार्यों के लिये दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।
    • पुरस्कार के मानदंड: अशोक चक्र शांतिकाल के दौरान सबसे विशिष्ट वीरता या आत्म-बलिदान के लिये प्रदान किया जाता है, जो प्रतिष्ठा में परमवीर चक्र के समान है और  युद्धकाल में दिया जाता है।
  • सम्मानित व्यक्ति: शुभांशु शुक्ला को Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन के दौरान नेतृत्व, साहस और अनुकरणीय आचरण के लिये सम्मानित किया गया।
    • वे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
    • उनका यह सम्मान मानव अंतरिक्ष अभियानों में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है और अंतरिक्ष सेवा को पारंपरिक वीरता के कार्यों के समान प्रतिष्ठा देता है।
  • राष्ट्रीय महत्त्व: यह भारत की एयरोस्पेस उपलब्धियों, रक्षा-वीरता और वैज्ञानिक योगदान पर ध्यान को सुदृढ़ करता है, युवाओं को प्रेरित करता है तथा अग्रणी प्रयासों को मान्यता देता है।

और पढ़ें: 77वाँ गणतंत्र दिवस 2026, Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS)