नाइजीरिया हिंसा पर अमेरिकी प्रतिक्रिया | 15 Nov 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाइजीरिया में ईसाइयों को हिंसा (प्लेटो, बेन्यू और कदूना राज्यों) से सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने पर आलोचना की, संभावित सहायता कटौती और सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी, जिससे कूटनीतिक और राजनीतिक बहस छिड़ गई।
- नाइजीरिया में असुरक्षा की भावना बोको हराम जैसे आतंकवादी विद्रोह, सांप्रदायिक भूमि-जल संघर्ष और आपराधिक डकैती से उत्पन्न होती है, जो गरीबी, कमज़ोर शासन और जलवायु परिवर्तन के कारण और भी बढ़ जाती है।
- यह माली, बुर्किना फासो, नाइजर और चाड में व्यापक साहेल अस्थिरता को प्रतिबिंबित करता है - जहाँ इस्लामवादी समूह, जातीय तनाव और जलवायु तनाव संघर्ष को बढ़ावा देते हैं और राज्य प्राधिकार को कमज़ोर करते हैं।
नाइजीरिया
- स्थान: नाइजीरिया अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित है और इसके आकार, जनसंख्या और महाद्वीप पर आर्थिक प्रभाव के कारण इसे अक्सर अफ्रीका का विशालकाय देश कहा जाता है।
- इसकी सीमा उत्तर में नाइजर, पूर्व में चाड और कैमरून, दक्षिण में गिनी की खाड़ी और पश्चिम में बेनिन से लगती है।
- जनसंख्या और अर्थव्यवस्था: नाइजीरिया की जनसंख्या विश्व में छठी सबसे बड़ी है और अफ्रीका में सबसे बड़ी है तथा यह अफ्रीका में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
- नदियाँ और जल निकासी: नाइजीरिया की मुख्य जल निकासी घाटियाँ नाइजर-बेन्यू, चाड झील और गिनी की खाड़ी हैं। नाइजर नदी और इसकी प्रमुख सहायक नदी, बेनुए नदी, देश की सबसे महत्त्वपूर्ण नदियाँ हैं।
- वैश्विक सहभागिता: नाइजीरिया हाल ही में 9वाँ ब्रिक्स साझेदार देश (बिना सदस्यता या निर्णय लेने की शक्ति के) बन गया है, जो बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा और उज़्बेकिस्तान के साथ शामिल हो गया है।
- अफ्रीका में अमेरिकी सहायता का सबसे बड़ा प्राप्तकर्त्ता नाइजीरिया, अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करने के लिये चीन, भारत और यूरोपीय संघ के साथ संबंधों को मज़बूत करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है।
- यह अपने विशाल आकार, बड़ी आबादी और महाद्वीप पर व्यापक आर्थिक प्रभाव के कारण अफ्रीका का प्रमुख/विशालकाय देश माना जाता है।
- इसकी सीमा उत्तर में नाइजर, पूर्व में चाड और कैमरून, दक्षिण में गिनी की खाड़ी और पश्चिम में बेनिन से लगती है।
- जनसंख्या और अर्थव्यवस्था: नाइजीरिया विश्व का 6ठा सबसे बड़ा आबादी वाला देश है और अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, यह महाद्वीप की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मानी जाती है।
- नदियाँ और जल निकासी: नाइजीरिया की मुख्य जल निकासी घाटियाँ नाइजर-बेन्यू, चाड झील और गिनी की खाड़ी हैं। नाइजर नदी और उसकी प्रमुख सहायक नदी व बेन्यू नदी देश की सबसे महत्त्वपूर्ण नदियाँ हैं।
- वैश्विक सहभागिता: नाइजीरिया हाल ही में 9वाँ ब्रिक्स साझेदार देश (सदस्यता या निर्णय लेने की शक्ति के बिना) बन गया है, जो बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कज़ाखस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा और उज़्बेकिस्तान के साथ शामिल हो गया है।
- अफ्रीका में अमेरिकी सहायता का सबसे बड़ा प्राप्तकर्त्ता नाइजीरिया, अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करने के लिये चीन, भारत और यूरोपीय संघ के साथ संबंधों को मज़बूत करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है।
| और पढ़ें: प्रधानमंत्री की नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना यात्रा |
