नामदफा राष्ट्रीय उद्यान | 15 Oct 2022

चांगलांग ज़िला प्रशासन ने नामदफा राष्ट्रीय उद्यान (NP) में बड़ी इलायची की खेती को अवैध घोषित कर दिया है।

नामदफा राष्ट्रीय उद्यान:

  • परिचय:
    • नामदफा वास्तव में उद्यान से निकलने वाली एक नदी का नाम है और यह नोआ-देहिंग नदी से मिलती है।
    • नोआ-देहिंग नदी, ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी है और राष्ट्रीय उद्यान के मध्य में उत्तर-दक्षिण दिशा में बहती है।
  • जलवायु:
    • यहाँ की जलवायु उपोष्णकटिबंधीय है। पहाड़ी भाग में पर्वतीय प्रकार की जलवायु है, जबकि निचले मैदानों और घाटियों में उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है।
  • भौगोलिक अवस्थिति:
    • यह अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है और 1,985 वर्ग किमी में फैला हुआ है।
    • यह भारत-म्याँमार-चीन ट्राइजंक्शन के काफी करीब है।
    • यह उद्यान मिशमी हिल्स के दफा बम रेंज और पटकाई रेंज के बीच स्थित है।
    • यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।
  • कानूनी स्थिति:
    • इसे वर्ष 1983 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में स्थापित किया गया था और उसी वर्ष 1983 में इसे टाइगर रिज़र्व के रूप में घोषित किया गया था।
    • यह भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में भी है।
  • जैवविविधता:
  • वनस्पति: वनस्पति उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों (उष्णकटिबंधीय वर्षा वन) की विशेषता है।

अरुणाचल प्रदेश में अन्य संरक्षित क्षेत्र:

  • पक्के बाघ अभयारण्य
  • मौलिंग नेशनल पार्क
  • कमलांग वन्यजीव अभयारण्य
  • ईटानगर वन्यजीव अभयारण्य
  • ईगल नेस्ट वन्यजीव अभयारण्य

Arunachal_pradesh

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. निम्नलिखित नेशनल पार्कों में से किस एक की जलवायु उष्णकटिबंधीय से उपोष्ण, शीतोष्ण और आर्कटिक तक परिवर्तित होती है??

(a) कंचनजंघा नेशनल पार्क
(b) नंदादेवी नेशनल पार्क
(c) न्योरा वैली नेशनल पार्क
(d) नामदफा नेशनल पार्क

उत्तर: (d)


प्रश्न. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये

1- नोक्रेक जीवमंडल रिज़र्व: गारो पहाडि़याँ
2- लोगटक (लोकटक) झील: बरैल क्षेत्र
3- नामदफा राष्ट्रीय उद्यान: डफ्रला पहाडि़याँ

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) 1, 2 और 3
(d) कोई नहीं

उत्तर: (a)

व्याख्या:

  • नोकरेक बायोस्फीयर रिज़र्व भारत के मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स ज़िले में तुरा पीक के पास स्थित है।नोकरेक में लाल पांडा की बची खुची आबादी है और यह एशियाई हाथियों का एक महत्त्वपूर्ण निवास स्थान भी है। अतः युग्म 1 सही सुमेलित है।
  • लोकटक झील उत्तर-पूर्वी भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है, जिस पर तैरती फुमडी (अपघटन के विभिन्न चरणों में वनस्पति, मिट्टी और कार्बनिक पदार्थों का विषम द्रव्यमान) के कारण इसे दुनिया की एकमात्र तैरती हुई झील भी कहा जाता है। यह भारत के मणिपुर राज्य में मोइरंग के पास स्थित है।अतः युग्म 2 सही सुमेलित नहीं है।
  • बरेल असम की सबसे ऊँची पहाड़ी शृंखला है और यह मणिपुर राज्य को नगालैंड राज्य से पृथक करती है।
  • नामदफा राष्ट्रीय उद्यान पूर्वी हिमालय जैवविविधता हॉटस्पॉट में सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है और पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान भी है। यह मिशमी पहाड़ियों की दफा बम श्रेणी और पटकाई श्रेणी के बीच स्थित है। अतः युग्म 3 सही सुमेलित नहीं है।

अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

स्रोत: द हिंदू