संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमौ शक्ति 2025 | 06 Dec 2025
आतंकवाद-रोधी अभियानों और शांति स्थापना परिदृश्यों में अंतर-संचालनीयता बढ़ाने के लिये भारत-मलेशिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास हरिमौ शक्ति 2025 का 5वाँ संस्करण राजस्थान में शुरू हुआ।
- वर्ष 2025 में प्रतिभागी: भारतीय डोगरा रेजिमेंट और मलेशिया की 25वीं बटालियन रॉयल मलेशियाई सेना।
हरिमौ शक्ति अभ्यास
- अभ्यास हरिमौ शक्ति: यह भारतीय सेना और मलेशियाई सेना के बीच एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है। यह जंगल युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित है।
- वर्ष 2012 में शुरू किया गया यह अभियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति और वैश्विक शांति स्थापना ढाँचे के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करता है।
- उद्देश्य और अधिदेश: संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत उप-परंपरागत (Sub-Conventional) अभियानों का संयुक्त अभ्यास, जिसमें आतंकवाद-रोधी अभियानों जैसे कॉरडन-सर्च (घेराबंदी एवं तलाशी), हेलिबोर्न ऑपरेशन तथा घायल सैनिकों की निकासी (Casualty Evacuation) पर विशेष बल दिया गया है। इसके अतिरिक्त, अभ्यास पाठ्यक्रम में आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन (AMAR), कॉम्बैट रिफ्लेक्स शूटिंग तथा योग भी शामिल हैं।
- संयुक्त राष्ट्र अध्याय VII अंतर्राष्ट्रीय शांति प्रवर्तन के लिये सैन्य/गैर-सैन्य कार्रवाइयों (प्रतिबंध, नाकाबंदी, सैन्य तैनाती) को अधिकृत करता है।
भारत और मलेशिया के बीच अन्य सैन्य अभ्यास:
- समुद्र लक्ष्मण (द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास) तथा उदार शक्ति (द्विपक्षीय वायु सेना अभ्यास)।
