‘खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो-2021’ | उत्तर प्रदेश | 20 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

19 अक्तूबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत खादी महोत्सव एवं सिल्क एक्सपो-2021 का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं रेशम विभाग द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 30 अक्तूबर, 2021 तक चलेगी।

प्रमुख बिंदु


विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान | उत्तर प्रदेश | 20 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

19 अक्तूबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बस्ती में प्रदेश में संचालित होने वाले तीसरे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

प्रमुख बिंदु


विद्युत दरों पर सब्सिडी | मध्य प्रदेश | 20 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

19 अक्तूबर, 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की वर्चुअल बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में 20 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया।

प्रमुख बिंदु


‘मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार’ योजना | मध्य प्रदेश | 20 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

19 अक्तूबर, 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा गरीब जनजाति परिवारों की सुविधा के लिये प्रदेश के आदिवासी विकासखंडों की उचित मूल्य दुकानों के आश्रित ग्रामों के पात्र परिवारों को उनके ही ग्राम से राशन सामग्री वितरण की योजना ‘मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार’ लागू करने का निर्णय लिया गया।

प्रमुख बिंदु


खादी शो | मध्य प्रदेश | 20 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

19 अक्तूबर, 2021 को मध्य प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा हाट परिसर, भोपाल में चरखा खादी उत्सव में खादी वस्त्रों के डिज़ाइनर गारमेंट्स के प्रत्यक्ष प्रदर्शन ‘खादी शो’ का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु


‘आयुष्मान भारत’ योजना | हरियाणा | 20 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

19 अक्तूबर, 2021 को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्य के नंबरदार एवं उसके परिवार को ‘आयुष्मान भारत’ योजना का लाभ दिये जाने की घोषणा की। इसके तहत 5 लाख रुपए तक प्रति वर्ष कैशलेस इलाज करवाया जा सकेगा।

प्रमुख बिंदु


‘स्वस्थ हरियाणा’ ऐप | हरियाणा | 20 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

19 अक्तूबर, 2021 को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोगों को नागरिक अस्पतालों में लंबी लाइनों से निजात दिलाने के लिये ‘स्वस्थ हरियाणा’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

प्रमुख बिंदु


प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजना | झारखंड | 20 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में जारी आँकड़ों के अनुसार झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण, आवास प्लस) के क्रियान्वयन में आदिवासी ज़िला सिमडेगा 93.25 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के साथ प्रथम स्थान पर है, वहीं 91.99 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के साथ राँची ज़िला दूसरे स्थान पर है।

प्रमुख बिंदु


कोजागरा उत्सव | झारखंड | 20 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

19 अक्तूबर, 2021 को मिथिला सांस्कृतिक परिषद (एमएसपी), बोकारो ने ‘माँ लक्ष्मी पूजा’ के उपलक्ष्य में बोकारो स्टील सिटी में स्थित मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल सभागार में ‘कोजागरा उत्सव’ का आयोजन किया।

प्रमुख बिंदु


बस्तर दशहरा | छत्तीसगढ़ | 20 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

19 अक्तूबर, 2021 को सबसे लंबे समय तक चलने वाले (75 दिवसीय) विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरे का समापन माता मावली की भावभीनी विदाई के साथ हो गया। परंपरा अनुसार बस्तर संभाग के 84 परगना और सीमावर्ती राज्यों से आए 450 से अधिक देवी-देवताओं को कुटुंब जात्रा के बाद ससम्मान विदाई दी गई।

प्रमुख बिंदु