मध्य प्रदेश में क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलन | मध्य प्रदेश | 17 Jul 2024
            चर्चा में क्यों?
सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार आगामी महीनों में राज्य के विभिन्न शहरों में क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलन (Regional Industrial Conclaves- RIC) आयोजित करने जा रही है।
मुख्य बिंदु:
     
    
    
      मध्य प्रदेश तीर्थ यात्रा योजना | मध्य प्रदेश | 17 Jul 2024
            चर्चा में क्यों?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों के लिये सरकार की तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार करने और राज्य के धार्मिक स्थलों को इसमें शामिल करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्य बिंदु:
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, जिसके तहत लोग देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करते हैं, वर्ष 2012 में शुरू की गई थी।
- मध्य प्रदेश के अधिकांश लोग राज्य की भौगोलिक बनावट के कारण विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करने में असमर्थ हैं, जिससे वे अपने राज्य की अनूठी विशेषताओं से अनभिज्ञ रह जाते हैं।
- इस योजना का विस्तार किया जाना चाहिये जिससे वरिष्ठ नागरिक न केवल देश भर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों, बल्कि मध्य प्रदेश के उल्लेखनीय धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर सकें।
 
- मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि:
- मेधावी विद्यार्थियों को ऐतिहासिक महत्त्व के महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने की सुविधा प्रदान करने के लिये एक योजना तैयार करें।
- जनजातीय बहुल क्षेत्रों के लोक कलाकारों को पर्यटन स्थलों तक आने का अवसर प्रदान करना, जहाँ वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें।
 
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
- इसे जून 2012 में मध्य प्रदेश सरकार के धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा शुरू किया गया था।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों (महिलाओं के लिये 2 वर्ष की छूट) को राज्य से बाहर निर्धारित तीर्थ यात्रा के लिये एकमुश्त सहायता प्रदान करती है।
- इस योजना में राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है।
- तीर्थयात्रियों को विशेष रेलगाड़ी से यात्रा, नाश्ता, भोजन, शुद्ध पेयजल, तीर्थ स्थानों पर ठहरने आदि की व्यवस्था की जाती है।