VOC पोर्ट एंटी-ड्रोन सुरक्षा तैनात करने वाला भारत का पहला पोर्ट बना | 10 Feb 2026
चर्चा में क्यों?
चिदंबरनार पोर्ट प्राधिकरण (VOC पोर्ट) भारत का पहला बंदरगाह बन गया है जिसने उन्नत एंटी-ड्रोन सुरक्षा प्रणाली की तैनाती शुरू की है।
मुख्य बिंदु:
- प्रणाली: एंटी-ड्रोन सुरक्षा प्रणाली में रडार, रेडियो फ्रीक्वेंसी डिटेक्शन और ऑप्टिकल ट्रैकिंग तकनीकों का समेकन किया गया है, ताकि बंदरगाह क्षेत्र के आसपास अनधिकृत ड्रोन गतिविधियों का पता लगाया जा सके, उनकी निगरानी की जा सके तथा उन पर प्रतिक्रिया दी जा सके।
- यह कदम तमिलनाडु में चिदंबरनार पोर्ट प्राधिकरण (VOC पोर्ट) द्वारा लागू किया गया है।
- उद्देश्य: इस प्रणाली का लक्ष्य समुद्री अवसंरचना की सुरक्षा को सुदृढ़ करना, महत्त्वपूर्ण परिसंपत्तियों की रक्षा करना और प्रमुख परिचालन क्षेत्रों में मानव-रहित हवाई प्रणालियों से उत्पन्न संभावित खतरों को रोकना है।
- यह पहल बंदरगाह सुरक्षा उपायों में एक महत्त्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करती है और व्यापार मार्गों तथा समुद्री प्रतिष्ठानों को उभरते तकनीकी खतरों से सुरक्षित रखने की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप है।
- सुरक्षा चिंता: विश्व स्तर पर वाणिज्यिक ड्रोन के बढ़ते उपयोग ने सुरक्षा एजेंसियों को जासूसी, तस्करी या संवेदनशील अवसंरचना के पास आकस्मिक हवाई क्षेत्र उल्लंघन से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिये काउंटर-ड्रोन प्रणालियाँ अपनाने हेतु प्रेरित किया है।
|
और पढ़ें: एंटी-ड्रोन सुरक्षा प्रणाली |