उपराष्ट्रपति ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के तीसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया | 07 Apr 2026

चर्चा में क्यों?

भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बिहार के मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

मुख्य बिंदु:

  • दीक्षांत समारोह: भारत के उपराष्ट्रपति ने बिहार के पूर्वी चंपारण ज़िले के मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। 
    • उन्होंने छात्रों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के मार्गदर्शक सिद्धांत को अपनाने का आग्रह किया।
  • ऐतिहासिक महत्त्व: उन्होंने बताया कि चंपारण का भारत के इतिहास में विशेष स्थान है, क्योंकि यहीं चंपारण सत्याग्रह हुआ था, जहाँ महात्मा गांधी एक जननेता के रूप में उभरे, जिनकी जड़ें गाँवों से जुड़ी थीं।
    • उन्होंने यह भी कहा कि बिहार ऐतिहासिक रूप से महान विचारों का केंद्र रहा है, जो गौतम बुद्ध, चाणक्य जैसे व्यक्तित्वों तथा नालंदा विश्वविद्यालय जैसी संस्थाओं से जुड़ा रहा है।
  • शैक्षिक पहल: उपराष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी रूप से लागू किया है और साथ ही एकीकृत पाठ्यक्रमों की शुरुआत के साथ भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र भी स्थापित किया है।
  • गांधीजी को श्रद्धांजलि: अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति ने मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी सत्याग्रह स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और गांधीजी के सत्य, अहिंसा तथा राष्ट्र सेवा के आदर्शों को स्मरण किया।

और पढ़ें: महात्मा गांधी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, नालंदा विश्वविद्यालय